सुख सरकार आम जनमानस को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृतसंकल्प: बाली पर्यटन विकास के साथ -साथ गांव-गरीब के हितों की रक्षा कर रही सरकार – भारत केसरी टीवी

सुख सरकार आम जनमानस को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृतसंकल्प: बाली पर्यटन विकास के साथ -साथ गांव-गरीब के हितों की रक्षा कर रही सरकार

B.R.Sarena धर्मशाला, कांगड़ा, 10 जून।
पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि वर्तमान सरकार पर्यटन विकास के साथ-साथ गांव-गरीब को सशक्त करने को प्रतिबद्ध है। मंगलवार को कांगड़ा में अपने आवास में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के प्रत्येक वर्ग के हितों की चिंता करते हुए कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने और आमजन को आत्मनिर्भर बनाने की एक विस्तृत योजना पर फोक्स किया है। इसके साथ ही जिला कांगड़ा को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता जाहिर की है।
आर.एस बाली ने कहा कि यह बाली ने कहा कि इसके साथ पालमपुर और रक्कड़ में हेलीपोर्ट के निर्माण कार्य को भी मूर्त रूप दिया जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धर्मशाला में आईस स्केटिंग रिंक का निर्माण, पालमपुर और नगरोटा बगवां का सौन्दर्यीकरण तथा माता श्री ज्वालाजी मन्दिर के सौन्दर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री ने बजट में घोषणा की है। धर्मशाला को पर्यटन के साथ-साथ इवेंट सिटी के तौर पर विकसित करने के लिए धर्मशाला के तपोवन में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कनेवेंशन सेंटर के निर्माण के लिए 200 करोड़ रूपये का प्रावधान बजट में किया गया।
जिला कांगड़ा के पौंग डैम क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को विकसित करने के साथ जिले में स्वास्थ्य पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नगरोटा सूरियां, खब्बल व साथ लगते क्षेत्रों में वेलनेस सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इसके अवाला प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने की दृष्टि से ‘‘मुख्यमंत्री पर्यटन स्टार्ट-अप योजना’’ भी आरंभ की है।
आरएस बाली ने कहा कि आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए सरकार की ओर से सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित करने के लिए विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम आरंभ किया गया है। इसके साथ ही विकास कार्यों की नियमित तौर पर माॅनिटरिंग भी सुनिश्चित की जा रही है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000