सुक्खू सरकार का 3 साल पूरा: मंडी के पड्डल मैदान में 11 दिसंबर को होगा राज्य स्तरीय जश्न, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां – भारत केसरी टीवी

सुक्खू सरकार का 3 साल पूरा: मंडी के पड्डल मैदान में 11 दिसंबर को होगा राज्य स्तरीय जश्न, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

[MADAN SHARMA]

Advertisement

मंडी का पड्डल मैदान एक बार फिर ऐतिहासिक राजनीतिक घटना का गवाह बनने जा रहा है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुंदरनगर के जवाहर पार्क को पीछे छोड़ते हुए मंडी के पड्डल मैदान में ही राज्य सरकार के गठन के तीन साल पूरे होने पर जश्न मनाने को हरी झंडी दे दी है। यह जश्न स्टेट लेवल का होगा और इसके आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम पड्डल में 11 दिसंबर को होगा। इस जश्न को लेकर मंडी जिला प्रशासन के अधिकारियों के बीच बैठक भी हुई है। प्रदेश सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मंडी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों के दृष्टिगत उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें समारोह के सफल आयोजन के लिए रूप-रेखा तय करते हुए विभिन्न विभागीय अधिकारियों को जिम्मेवारियां सौंपी गईं।
इस कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित स्थल पड्डल मैदान में सभी प्रबंध समय पर पूरे किए जाएं। प्रदेश सरकार का यह अति महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम है और सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय व पूरी गंभीरता के साथ अपने-अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन करें। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियां भी गठित की जा रही हैं। समारोह स्थल पर विभागीय प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। सभी विभागाध्यक्षों को इसके लिए समय रहते प्रबंध पूरे करने होंगे।#SukhuGovernment
#ThreeYearsOfGovernment
#PaddalGroundMandi
#StateLevelCelebration
#HimachalPradesh
#MandiNews
#HPAdministration
#11DecemberEvent
#HimachalUpdates
#GovernmentEvent

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000