किशाऊ प्रोजेक्ट पर हरियाणा और केंद्र ने मानी हिमाचल की शर्तें, सीएम बोले, बीबीएमबी मामले में… पढ़ें पूरी खबर – भारत केसरी टीवी

किशाऊ प्रोजेक्ट पर हरियाणा और केंद्र ने मानी हिमाचल की शर्तें, सीएम बोले, बीबीएमबी मामले में… पढ़ें पूरी खबर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

सिंचाई परियोजनाओं के लिए बीबीएमबी से एनओसी लेने की जरूरत नहीं

प्रदेश विधानसभा में जलविद्युत परियोजनाओं और परियोजना प्रभावितों के अधिकारों और प्रदेश के जल संसाधनों पर गुरुवार को हुई चर्चा के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया कि सरकार हिमाचल के पानी, जमीन और जलविद्युत परियोजनाओं से जुड़े अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना में हरियाणा और केंद्र सरकार हिमाचल की शर्तें मान चुके हैं और इसके बाद बीबीएमबी के मामले में भी फैसला प्रदेश के हित में आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पीने के पानी और सिंचाई परियोजनाओं के लिए अब बीबीएमबी से एनओसी लेने की जरूरत नहीं होगी। आपदा के समय के जब ऊर्जा सचिव आरके सिंह कुल्लू आए थे, तो उस समय उनसे एनओसी का मामला उठाया था। उन्होंने पानी उठाने के लिए एनओसी शर्त हटा दी है। अन्य बांधों से पानी उठाने के लिए भी एनओसी खत्म करने का यह मामला केंद्र से उठाया जाएगा। बांध परियोजनाओं में हिमाचल के हित सुरक्षित रखने को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एकमत से केंद्र को प्रस्ताव भेजने का संकल्प पारित किया।

संकल्प चर्चा के दौरान विपक्ष पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के समय यदि ये मुद्दे उठाए गए होते तो बेहतर होता। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष की ओर से उठाए गए प्रदेश हित के मुद्दों को भी गंभीरता से ले रही है। सुक्खू ने कहा कि बांध परियोजना क्षेत्र से संबंधित परियोजना संचालकों को खनन सामग्री नहीं उठाने दी जाएगी। इसके लिए कानून लाया जा रहा है। अगर परियोजनाएं खनन सामग्री उठाती है तो मामला दर्ज किए जाए

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000