सीमेंट गबन मामले में खुलासा: आरोपी संजय कुमार को पुलिस ने किया पाबंद – भारत केसरी टीवी

सीमेंट गबन मामले में खुलासा: आरोपी संजय कुमार को पुलिस ने किया पाबंद

बिलासपुर/थाना बागा, 26 दिसंबर 2024:

Advertisement

दिनांक 26.12.2024 को श्री हंसराज, सचिव, मांगल लैण्ड लुजर्ज एवं इफैक्टिड परिवहन सहकारी सभा समिति ने थाना बागा में एक शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि सभा की गाड़ी HP11C-2625, जो श्री सोनू कुमार (गांव पड़यार) के नाम से संचालित होती है, ने 19.09.2024 को बिलासपुर (DLIP Buildcon Ltd.), 23 व 25 सितंबर को मल्याणा (Gawar Construction Ltd.) और 28 सितंबर को पवारी (Patel Engineering Ltd.) के लिए सीमेंट पहुँचाने का कार्य किया था।

Advertisement

लेकिन इन स्थानों पर सीमेंट की आपूर्ति का भुगतान नहीं किया गया। मामले की जांच के बाद पुलिस थाना बागा द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई।

Advertisement

गिरफ्तारी और पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
जांच के दौरान, दिनांक 09.01.2025 को चालक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि सीमेंट का एक भाग बिलासपुर निवासी संजय कुमार को बेच दिया गया था।

Advertisement

आरोपी संजय कुमार को किया गया पाबंद
पुलिस जांच में सामने आया कि संजय कुमार पुत्र श्री शोभा राम, निवासी गांव घमारड़ा, जिला बिलासपुर (उम्र 48 वर्ष) ने आरोपी चालक के साथ मिलकर इस आपराधिक षड़यंत्र को अंजाम दिया और गंतव्य स्थान पर सीमेंट न पहुँचाकर उसे कम दामों में खरीद लिया।

पुलिस ने आरोपी संजय कुमार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 35(3) BNSS के तहत पाबंद किया है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000