सीबीएसई वॉलीबॉल क्लस्टर-XVI अंडर-17 बालिका वर्ग में किप्स की टीम का उत्कृष्ट प्रदर्शन – भारत केसरी टीवी

सीबीएसई वॉलीबॉल क्लस्टर-XVI अंडर-17 बालिका वर्ग में किप्स की टीम का उत्कृष्ट प्रदर्शन

भारत केसरी टीवी

Advertisement

श्री बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कगदाना (हरियाणा) में 2 अगस्त से 4 अगस्त, 2025 तक आयोजित सीबीएसई वॉलीबॉल क्लस्टर-XVI टूर्नामेंट में कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा की अंडर-17 बालिका वॉलीबॉल टीम ने अपने बेहतरीन खेल कौशल, सामूहिक तालमेल और आत्मविश्वास के बल पर शानदार प्रदर्शन किया।

Advertisement

टीम ने प्रतियोगिता के प्रथम लीग मैच में आयशर पब्लिक स्कूल को 2-0 से पराजित कर विजयी शुरुआत की। इसके बाद दूसरे मुकाबले में गुरु नानक मिशन स्कूल, पोंटा साहिब को भी 2-0 से हराकर टीम ने अपनी श्रेष्ठता को सिद्ध किया। तीसरे मैच में माउंट शिवालिक स्कूल के विरुद्ध भी टीम ने 2-0 से निर्णायक जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में अपनी अजेय बढ़त को बनाए रखा।

लगातार तीन जीतों के साथ टीम ने यह साबित कर दिया कि उनके खेल में न केवल तकनीकी दक्षता है, बल्कि जज़्बा, धैर्य और सामूहिक समर्पण भी भरपूर है।

इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री हीरा ठाकुर, प्रधानाचार्य श्री राजीव गुलेरिया एवं उप प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम ठाकुर ने टीम की सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000