सीएम ने हिमाचली हितों के संरक्षण को उठाए ठोस कदम: पठानिया – भारत केसरी टीवी

सीएम ने हिमाचली हितों के संरक्षण को उठाए ठोस कदम: पठानिया

[MADAN SHARMA]

Advertisement

बोले, जनता का मिल रहा भरपूर सर्मथन, विरोधी बौखलाए

Advertisement

लंज में निकाली धन्यवाद रैली, नीतियों का किया जोरदार समर्थन

धर्मशला, शाहपुर, हिमाचल के आर्थिक संसाधनों को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सरकार के मजबूत निर्णयों के समर्थन में लंच में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में धन्यवाद रैली का आयोजित की गई। यह रैली लंज से रेस्ट हाउस तक निकाली गई। इस अवसर पर उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु को हिमाचली हितों के रक्षा करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में हमेशा याद किया जाएगा, उनकी नीतियों और मजबूत निर्णयों के लिए कारण हिमाचल अपने हकों के लिए मजबूती से आवाज उठा पाया है। यही बजह है कि उनकी लोकप्रियता देखकर विरोधी भी बौखला गए हैं।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि किशाऊ जलविद्युत परियोजना हिमाचल सरकार ने अपनी मजबूत कानूनी पैरवी से दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा जैसे लाभार्थी राज्यों को पानी के घटक की 2000 करोड़ की लागत वहन करने पर सहमत किया है। इससे हिमाचल को अपने हिस्से के रूप में सालाना लगभग छह सौ करोड़ मूल्य की बिजली मुफ्त मिलेगी।

उन्होंने कहा कि फ्री पावर शेयर ( सरकार ने (जीएसडब्ल्यू) जैसी बड़ी निजी कंपनियों से 18 प्रतिशत फ्री पावर शेयर सुनिश्चित कर राज्य के राजस्व को बढ़ाया है। ग्रीन पंचायत योजना ग्रामीण स्तर पर संसाधन जुटाने के लिए 100 ग्राम पंचायतों में 500 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट लगाए जा रहे हैं, जिसमें से बीस प्रतिशत राजस्व सीधे राज्य सरकार को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नीति आयोग और केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से पक्ष रखा है कि हिमाचल प्रदेश देश को सालाना लगभग 90 हजार करोड़ की पर्यावरणीय सेवाएं प्रदान करता है। इसके बदले में राज्य को उचित आर्थिक मुआवजा मिलना चाहिए ताकि संसाधनों की कमी दूर हो सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कृत संकल्प है तथा मुख्यमंत्री के साथ हिमाचल की जनता चट्टान की तरह खड़ी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000