क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं विकास कार्यों को दी जाएगी प्राथमिकता – अनिरुद्ध सिंह – भारत केसरी टीवी

क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं विकास कार्यों को दी जाएगी प्राथमिकता – अनिरुद्ध सिंह

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

*ग्रामीण विकास मंत्री ने भराड़ीया ठोडा खेल महोत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत*

Advertisement

 

Advertisement

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज शिमला जिला की धरभोग ग्राम पंचायत के भराड़ीया गांव में आयोजित पारंपरिक ठोडा खेल महोत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और आयोजकों को इस महोत्सव के सफल समापन की हार्दिक बधाई दी।

 

अनिरुद्ध सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में सड़कों के निर्माण, पंचायतों के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के निर्माण एवं वन स्वीकृति से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के निर्माण एवं पक्कीकरण के लिए पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा आवश्यक दस्तावेज तैयार कर जमा करवाए गए हैं। कई सड़कों को एफआरए के तहत स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि कुछ सड़कों की स्वीकृति शीघ्र मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मुंडाघाट सड़क की वन स्वीकृति की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है, ताकि स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

 

ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि वन भूमि से संबंधित मामलों के समाधान के लिए न्यायालय में पैरवी की गई है और प्रदेश में वन अधिकार अधिनियम के तहत सड़कों से जुड़े मामलों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सड़कों के निर्माण में वन स्वीकृति और तकनीकी औपचारिकताओं के कारण कई बार देरी होती है। संबंधित पंचायतों को आवश्यक दस्तावेज एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र समय पर उपलब्ध करवाने चाहिए, ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

 

*सामुदायिक केंद्र एवं खेल मैदान के विकास पर बल*

पंचायती राज मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में पंचायतों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पंचायत भवनों के निर्माण को भी प्राथमिकता दी गई है। पंचायत भवन का निर्माण लगभग आठ माह के भीतर पूरा किया गया है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से सामुदायिक केंद्र के लिए आवश्यक भूमि के दस्तावेज उपलब्ध करवाने का आग्रह किया, ताकि वन स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी कर मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयासों और श्रमदान से तैयार किए गए इस मैदान को बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

 

*दिवाली के बाद शुरू होगा कोटी-पराड़ी सड़क का कार्य*

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि कोटी से पराड़ी सड़क का निर्माण कार्य दिवाली के बाद शुरू करने की योजना है। बरसात के कारण निर्माण कार्यों में आई बाधाओं को ध्यान में रखते हुए मौसम अनुकूल होने पर कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की अन्य सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत से संबंधित दस्तावेज भी प्राप्त हो चुके हैं और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

 

*लिंक रोड पॉलिसी से छोटी सड़कों को मिलेगा लाभ*

ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने संपर्क सड़कों के निर्माण के लिए लिंक रोड पॉलिसी से संबंधित अधिसूचना जारी की है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को बेहतर बनाना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में एंबुलेंस एवं अन्य आवश्यक वाहनों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़कों की चौड़ाई एवं पक्के हिस्से का निर्धारण संबंधित विभाग के निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाता है।

 

*पशु औषधालय एवं शिक्षा सुविधाओं को सुदृढ़ करने का प्रयास*

पंचायती राज मंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई मांगों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र में पशु औषधालय खोलने की मांग पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जनसंख्या एवं विभागीय मानकों के अनुसार संभावनाएं तलाशी जाएंगी। आवश्यकता पड़ने पर पंचायत भवन में सप्ताह के कुछ दिन पशु चिकित्सक की सेवाएं उपलब्ध करवाने के विकल्प पर भी विचार किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सीबीएसई पाठ्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय खोलने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यालयों के लिए निर्धारित मानकों, विद्यार्थियों की संख्या तथा संबंधित स्कूलों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस दिशा में आगे कदम उठाए जाएंगे।

 

*कोटी में पुलिस चौकी खोलने की प्रक्रिया आगे बढ़ी*

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कोटी में पुलिस चौकी खोलने के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल की पिछली बैठक में स्वीकृति दी गई है। पुलिस चौकी के संचालन के लिए उपयुक्त स्थान का चयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत की सहमति एवं उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर पुराने पंचायत भवन में भी इसके संचालन की संभावना तलाशी जा सकती है।

 

*विभिन्न विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत करने की घोषणा*

ग्रामीण विकास मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों पर विचार करते हुए धरभोग के लिए 01 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त कनागरा से डेरा कायर सड़क की मरम्मत के लिए 01 लाख रुपये तथा खाल से नाला कंडा सड़क की मरम्मत के लिए भी 01 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही की जाएगी और क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

 

ग्रामीण विकास मंत्री ने इस अवसर पर मेला समिति को 25 हजार रूपये प्रदान करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने 2 स्थानीय महिला मंडलों को 15-15 हजार रुपए की राशि प्रदान करने तथा स्थानीय 02 ठोडा खेल दलों को 10-10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की।

 

इस अवसर पर नगर निगम शिमला के पार्षद नरेंद्र ठाकुर, प्रधान मेला समिति दुर्गा सिंह, पंचायत समिति अध्यक्ष मशोबरा तारा चंद ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य चिक्कर दौलत राम, पंचायत समिति सदस्य कोटी हेमावती, धरभोग पंचायत प्रधान कमल ठाकुर, शिलाेंबाग प्रधान विनोद ठाकुर, विभिन्न पंचायत समिति सदस्यों सहित अन्य गणमा

न्य उपस्थित रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000