सिरमौर पुलिस की नशा तस्कराें के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 835 ग्राम चरस के साथ उत्तराखंड की 3 महिलाएं गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

सिरमौर पुलिस की नशा तस्कराें के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 835 ग्राम चरस के साथ उत्तराखंड की 3 महिलाएं गिरफ्तार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

सिरमौर जिला में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत आती पुलिस चौकी सिंघपुरा की टीम ने गश्त के दौरान तीन महिलाओं को भारी मात्रा में चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चरस का कुल वजन 835 ग्राम बताया जा रहा है।

नाकेबंदी के दौरान पकड़ी गई तस्कर महिलाएं

मिली जानकारी के अनुसार सिंघपुरा पुलिस चौकी की टीम इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम ने खोदरी माजरी मार्ग से गांव गोजर की तरफ पैदल आ रही तीन महिलाओं को देखा। पुलिस को देख महिलाएं घबरा गईं और पीछे मुड़ने की कोशिश करने लगीं। संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिलाओं के कब्जे से 835 ग्राम चरस बरामद हुई।

आराेपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज

गिरफ्तार की गई तीनों महिलाओं की पहचान शानु राय पत्नी हरी दास निवासी शाहपुर कल्याणपुर धर्मावाला, डाकघर हर्बटपुर, तहसील विकासनगर, बबीता पत्नी मनोज निवासी भीमावाला, डाकघर विकासनगर और आशिया परबीन पत्नी तासीन अली निवासी विद्यापीठ मार्ग, विकासनगर के रूप में की गई है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि तीनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000