सावधान! बैंक कर्मी बनकर सस्ते लोन व क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर हो रही साइबर ठगी – भारत केसरी टीवी

सावधान! बैंक कर्मी बनकर सस्ते लोन व क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर हो रही साइबर ठगी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

साइबर ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे साइबर ठग
साइबर ठग खुद को बैंक कर्मी बताकर लोगों को ठग रहे हैं। साइबर ठग लोगों को सस्ते बैंक लोन, के्रडिट लिमेट बढ़ाने के लिए व्हट्सएप, मेसेज एवं मोबाइल पर कॉल के जरिए झांसा दे रहे हैं। शातिर खुद को निजी बैंक का कर्मचारी बताकर लोगों को ठग रहे हैं। साइबर पुलिस साइबर ठगों से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। सस्ते बैंक लोन, के्रडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने को लेकर हिमाचल में भी लोगों को बारे फोन आ रहे हैं। साइबर ठग लोगों को जाल में फंसाने के लिए नए-नए तरीके से खोज रहे है। सस्ते बैंक लोन, फास्ट टैग के अलावा अब साइबर ठग के्रडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी का प्रयास कर रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों में लगातार आ रहे मामलों के चलते साइबर पुलिस ने हिमाचल की जनता को अलर्ट किया है। साइबर पुलिस का मानना है कि हिमाचल में भी लोगों को इस बारे फोन आ रहे हैं। शातिर ठग सबसे पहले व्हट्सएप, मेसेज या मोबाइल पर कॉल के माध्यम से के्रडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने की बात कहते हैं। इसके तहत शातिर अपने आप को निजी बैंक का कर्मचारी बताकर लोगों को विश्वास में ले लेते हैं।
उसके बाद शातिर के्रडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने की बात करते हैं। इसको लेकर ओटीपी शेयर करने को कहा जाता है। व्यक्ति ओटीपी शेयर करते ही उसके के्रडिट कार्ड का विवरण शातिर प्राप्त कर लेते हैं और कुछ ही देर में के्रडिट कार्ड से या बैंक खाते से पैसा निकाल लिया जाता है। साइबर सैल की ओर से जारी की गई एडवाईजरी में कहा गया है कि साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए आए दिन नए-नए तरीके अपना रहे हैं, ऐसे में लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है।#CyberFraud

#CyberAlert

#BankFraud

#CreditCardScam

#LoanScam

#HimachalPolice

#CyberSafety

#StayAlert

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000