“साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”: डॉ. राजीव बिंदल – भारत केसरी टीवी

“साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”: डॉ. राजीव बिंदल

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा।    12/04/2026

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

“साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”: डॉ. राजीव बिंदल

 

“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”

 

नाहन:

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन में आयोजित आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखु के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का साढ़े तीन वर्ष का कार्यकाल हिमाचल प्रदेश की जनता पर कहर बनकर टूटा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग की कमर तोड़ दी है और जनता आज त्रस्त है जबकि सरकार मस्त है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि सरकार का पहला दायित्व कानून व्यवस्था बनाए रखना होता है, लेकिन पिछले साढ़े तीन वर्षों में हत्या, लूट, फिरौती, गैंगवार, गोलीबारी और महिला उत्पीड़न के मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि चिट्टा माफिया, शराब माफिया और कबाड़ माफिया को कांग्रेस सरकार और उसके नेताओं का संरक्षण प्राप्त है, जिससे प्रदेश में भय का माहौल बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया है। साढ़े तीन साल में ₹45,000 करोड़ का कर्ज लेकर प्रदेश का कुल कर्ज ₹1.10 लाख करोड़ तक पहुंचा दिया गया है। इसके साथ ही पेट्रोल-डीजल पर भारी वैट लगाकर जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है, जिससे महंगाई चरम पर पहुंच गई है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि सुखु सरकार ने सीमेंट के दामों में ₹100 की बढ़ोतरी, स्टाम्प ड्यूटी व पानी के दामों में 500% वृद्धि, बिजली के दामों में 100% वृद्धि, राशन में 60% वृद्धि और एंट्री टैक्स व परिवहन किराए में भारी बढ़ोतरी कर आम जनता को आर्थिक रूप से तोड़ दिया है। उन्होंने इसे “सुखु मॉडल” बताते हुए कहा कि इस मॉडल के तहत हर महीने स्कूल, अस्पताल और सरकारी दफ्तर बंद किए जा रहे हैं। अब तक करीब 2500 संस्थानों पर ताला लगाया जा चुका है और आगे भी यही क्रम जारी रहने की आशंका है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बेरोजगार युवाओं के साथ कांग्रेस सरकार ने सबसे बड़ा विश्वासघात किया है। 1 लाख सरकारी नौकरियों और हर साल रोजगार देने की गारंटी केवल जुमला साबित हुई है। आज युवा दर-दर भटकने को मजबूर है और सरकार पूरी तरह विफल रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं, किसानों, बागवानों, मजदूरों, कर्मचारियों, व्यापारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ अन्याय हुआ है। भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और सत्ता का दुरुपयोग चरम पर है। लाखों गरीबों को बीपीएल सूची से बाहर कर दिया गया है, जिससे उनका जीवन और कठिन हो गया है।

अंत में डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश की जनता अब इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर चुकी है और इसे उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है। भाजपा इस जनआंदोलन में जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000