सरकार को नहीं जनता के दुख-दर्द से सरोकार, जयराम बोले — अपना ही शुरू किया कार्यक्रम भूल गए मुख्यमंत्री – भारत केसरी टीवी

सरकार को नहीं जनता के दुख-दर्द से सरोकार, जयराम बोले — अपना ही शुरू किया कार्यक्रम भूल गए मुख्यमंत्री

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

सराज दौरे के दौरान बोले जयराम ठाकुर, अपना ही शुरू किया कार्यक्रम भूल गए मुख्यमंत्री
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में चल रही कांग्रेस सरकार अपने ही चलाए कार्यक्रम भूल रही है। इससे न जनता का दुख दर्द सुनाई दे रहा है और न ही लोगों से कोई सरोकार है। सरकार अपना ही प्रोग्राम भूल गई है और अधिकारी गांव तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। आज भी जनता भाजपा सरकार में सबसे लोकप्रिय जनमंच कार्यक्रम को याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शायद भूल गए हैं कि उनकी सरकार ने कोई कार्यक्रम भी जनता से मिलने का बनाया है। जब उनका मन करता है, तो तब वह पिकनिक मनाने मित्रों के साथ चल देते हैं। रात को डेरा डालकर सुबह सब भूल जाते हैं कि वहां आखिर क्या करने आए थे। उन्होंने कहा कि इस सरकार को जनता के दुखदर्द सुनने में कोई रुचि नहीं है। सरकारी अधिकारी अपने दफ्तरों से बाहर निकलते ही नहीं हैं और लोग दफ्तर जाएं भी तो कोई सुनवाई होती नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता की समस्या घर-द्वार सुनने के लिए जनमंच शुरू किया था, लेकिन यही कांग्रेस नेता तब इसका मजाक उड़ाते थे।
आज जनता स्वयं कह रही है कि कोई तो मंच होता था, जहां खुले में सबके सामने अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलता था,#JaiRamThakur #CMSukhvinderSinghSukhu #HimachalPolitics #JanManch #CongressVsBJP #PublicIssues #HimachalNews #LeaderOfOpposition #HPNews

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000