सरकार का बड़ा कदम: चिट्टा कारोबार की सूचना पर 10 लाख तक का इनाम – भारत केसरी टीवी

सरकार का बड़ा कदम: चिट्टा कारोबार की सूचना पर 10 लाख तक का इनाम

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

चिट्टा कारोबार की जानकारी देने वालों के लिए इनाम की घोषणा
धर्मशाला में एंटी-चिट्टा ‘वॉकाथॉन’ का नेतृत्व किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला में एंटी-चिट्टा जागरूकता वॉकाथॉन का नेतृत्व किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूलों के बच्चे और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। वॉकाथॉन दाड़ी ग्राउंड से शुरू होकर पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों और नागरिकों ने “ड्रग फ्री हिमाचल” और चिट्टा सहित सभी तरह के नशों के उन्मूलन का संदेश देने वाले पोस्टर और स्लोगन लेकर भाग लिया।

मुख्यमंत्री पूरे मार्ग में बच्चों के साथ चलते रहे और सरकार की यह प्रतिबद्धता दोहराते रहे कि चिट्टा व अन्य नशीले पदार्थों को हिमाचल से पूरी तरह मिटा दिया जाएगा। बच्चे उनसे सेल्फी लेते रहे और मुख्यमंत्री ने उनसे बातचीत करते हुए उन्हें नशे के खिलाफ इस लड़ाई में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस ग्राउंड में जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने चिट्टा माफिया को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अब देवभूमि में नशा तस्करों के लिए कहीं भी छिपने की जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि कई वर्षों तक PIT-NDPS एक्ट लागू नहीं हुआ, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे जमीन पर लागू किया है, जिसके तहत 46 बड़े तस्करों को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने चेतावनी दी—
“नशे से कमाया गया एक-एक रुपया जब्त किया जाएगा। हमने इसे साबित किया है और 46 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क की है। यह नया हिमाचल है। जब तक चिट्टे का नामोनिशान खत्म नहीं होगा, यह लड़ाई जारी रहेगी।”

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ तस्करों के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरे ड्रग माफिया नेटवर्क और उनके साम्राज्य के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी—
“जो भी बच्चों को नशा बेचेगा, वह सीधे जेल जाएगा… उसका खेल खत्म।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), विशेष टास्क फोर्स (STF), पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय विभाग सहित हर नागरिक अब चिट्टा के खिलाफ एकजुट हो गया है।
उन्होंने कहा—
“आज मैं मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि आपकी जिम्मेदारी निभाने वाले एक प्रहरी के रूप में यहां खड़ा हूं… आपकी आने वाली पीढ़ी की रक्षा के लिए।”

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अभियान नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य को बचाने की जंग है, जो अब ‘मिशन मोड’ में पहुंच चुकी है। उन्होंने घोषणा की कि चिट्टा कारोबार में शामिल लोगों की जानकारी देने वालों को सरकार इनाम देगी:

  • 2 ग्राम तक की सूचना – ₹10,000

  • 5 ग्राम तक – ₹25,000

  • 25 ग्राम तक – ₹50,000

  • 1 किलो तक – ₹5,00,000

  • 1 किलो से अधिक – ₹10,00,000

बड़े नेटवर्क की जानकारी देने पर ₹5 लाख से अधिक पुरस्कार भी दिया जाएगा। सूचना 112 पर दी जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। इंद्रू नाग से पुलिस ग्राउंड में एंटी-चिट्टा संदेश लेकर उतरता पैराग्लाइडर भी आकर्षण का केंद्र रहा।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री चंद्र कुमार, आयुष मंत्री यादविंदर गोमा, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक व अन्य कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

#AntiChitta #DrugFreeHimachal #CMSukhu #Walkathon #StopDrugs #ChittaMuktHimachal #MissionYouth #HimachalNews #DevbhoomiFightsDrugs #SayNoToDrugs

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000