सड़कों की सुरक्षा के लिए PWD लाएगा नई ड्रेनेज पॉलिसी, यू-शेप प्रीकास्ट नालियों पर होगा फोकस – भारत केसरी टीवी

सड़कों की सुरक्षा के लिए PWD लाएगा नई ड्रेनेज पॉलिसी, यू-शेप प्रीकास्ट नालियों पर होगा फोकस

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में नालों के पानी से सडक़ों को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए लोक निर्माण विभाग नई पॉलिसी लाने जा रहा है। इसी को लेकर पीडब्ल्यूडी के सचिव और इएनसी की एक महत्त्वपूर्ण बैठक लोक निर्माण मंत्री के साथ हुई है, जिसमें इस पॉलिसी को पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अप्रूव भी कर दिया है। लिहाजा आगामी दिनों में प्रदेश भर में विभाग इस नीति को लागू करने जा रहा है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यह खुलासा किया है। दरअसल प्रदेश में नालों के पानी से सडक़ों को नुकसान होना सामने आ चुका है।
साथ ही नालों के चैनेलाइज करने के बाद भी बाढ़ की स्थिति के चलते हानि विभाग को उठानी पड़ रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग ने एक महत्त्वूपर्ण पॉलिसी की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया है। विभाग द्वारा तैयार की गई नीति के तहत अब नालों को चैनेलाइज करने के लिए नालियों के आकार को बदला जाएगा। इसके तहत अब प्रदेश में वी के बजाय यू शेप में नालियां बनाई जाएगी। अहम बात यह रहेगी कि बनी बनाई प्री कास्ट नालियों को राज्य में बनाया जाएगा।
यू आकार में बनाई जाएंगी नालियां
पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि ड्रेनेज पॉलिसी को लेकर एक अहम बैठक पीडब्ल्यूडी के सचिव और इएनसी के साथ सोमवार को शिमला में की गई है। यह पॉलिसी इसलिए भी महत्त्वपूर्ण है कि जहां-जहां नालों में पानी आता है और बादल फटने के कारण पानी भर जाता है। वहां पर नालों को चैनेलाइज करने के लिए नई पॉलिसी के तहत वी के बजाय अब यू शेप में प्री कास्ट नाल

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000