हिमाचल सरकार का बड़ा एक्शन छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले 3 प्रोफेसर बर्खास्त – भारत केसरी टीवी

हिमाचल सरकार का बड़ा एक्शन छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले 3 प्रोफेसर बर्खास्त

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

 

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने महिला सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए प्रदेश के अलग-अलग कॉलेजों में तैनात तीन असिस्टेंट प्रोफेसरों को नौकरी से निकाल दिया है। इन प्रोफेसरों पर अपनी ही छात्राओं के साथ छेड़छाड़, मानसिक उत्पीड़न और यौन शोषण की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगे थे। शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किए।

हमीरपुर जिले के गवर्नमेंट कॉलेज, नादौन में तैनात केमिस्ट्री के असिस्टेंट प्रोफेसर अनिल कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है। घटना नवंबर 2024 की है, जब केमिस्ट्री प्रैक्टिकल के दौरान प्रोफेसर ने प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ लैब में बार-बार अश्लील हरकतें की थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने उन्हें सेवा से मुक्त करने का फैसला लिया।

शिमला के राजकीय महाविद्यालय (चौड़ा मैदान) का एक पुराना मामला भी इस कार्रवाई की जद में आया है। गणित विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वीरेंद्र शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने 2021 में एक छात्रा पर मेल-जोल बढ़ाने का दबाव डाला और उसे कार में बैठाकर अपने घर ले गए, जहाँ उन्होंने दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा की शिकायत और जांच के बाद अब उन्हें विभाग से बाहर कर दिया गया है।

तीसरा मामला शिमला के कॉलेज से जुड़ा है, जहाँ डांस (कथक) के असिस्टेंट प्रोफेसर पवन कुमार पर एक छात्रा ने यौन उत्पीड़न और बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000