संसद में हिमाचल: विरोध के चलते बिजली महादेव रोपवे परियोजना जुलाई 2025 से बंद, 272 करोड़ की योजना अधर में – भारत केसरी टीवी

संसद में हिमाचल: विरोध के चलते बिजली महादेव रोपवे परियोजना जुलाई 2025 से बंद, 272 करोड़ की योजना अधर में

[MADAN SHARMA]

 

 

संसद में हिमाचल
 कुल्लू जिला के बिजली महादेव में   रोपवे परियोजना का निर्माण कार्य बंद
                                               धर्मशाला फरबरी 12 –2026
 
केन्द्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मन्त्री श्री नितिन गडकरी ने ने राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को  संसद में बताया की कुल्लू जिला के बिजली महादेव में कार्यरत रोपवे परियोजना का निर्माण कार्य  स्थानीय नागरिकों के विरोध और   प्रदर्शनकारियों द्वारा रोपवे पर  कार्यरत कर्मचारियों के साथ दुर्ब्यबहार की बजह से जुलाई 2025 से बंद कर दिया गया है क्योंकि स्थानीय नागरिक सांस्कृतिक , ऐतिहासिक कारणों का हवाला देकर इस परियोजना का बिरोध कर रहे हैं /
उन्होंने राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को  संसद में बताया की  272 करोड़ रूपये लागत की   इस  परियोजना का निर्माण कार्य हाइब्रिड एन्युटी मोड के माध्यम से अवार्ड किया गया है  तथा इस परियोजना की फारेस्ट क्लीयरेंस प्रदान की जा चुकी है 
 
2 —केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मन्त्री श्री प्रताप राव   जाधव  ने  राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को  संसद में बताया की  प्रधान मन्त्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत 31 मार्च 2026 तक  हिमाचल प्रदेश में  5 .32 लाख परिवारों को कवर किया गया है और इसके अंतर्गत राज्य में   लाभार्थिओं  को   13.68 लाख आयुष्मान कार्ड प्रदान किये गए हैं /
उन्होंने बताया की     प्रधान मन्त्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत 31 मार्च 2026 तक  काँगड़ा और चम्बा जिलों में 73  सरकारी और निजी अस्पतालों को इम्पैनल किया गया है / उन्होंने बताया कि इसमें काँगड़ा जिला में 24 सरकारी और 36 प्राइवेट अस्पताल इम्पैनल किये गए हैं जबकि चम्बा में 8 सरकारी और 5 प्राइवेट अस्पताल इम्पैनल किये गए हैं /
उन्होंने  बताया की योजना के अन्तर्गत पात्र ब्यक्तियों को पहले से ग्रसित बिमारियों के लिए भी   सालाना पांच लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा  प्रदान करने का प्रावधान किया गया है #HimachalPradesh
#Parliament
#BijliMahadev
#Kullu
#RopewayProject
#NitinGadkari
#AyushmanBharat
#PMJAY
#HealthScheme
#InduBalaGoswami
#Dharamshala 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000