संसद में हिमाचल का मुद्दा: कुफरी, जोत और मुरारी देवी में स्थापित हुए डोप्पलर वेदर राडार, किसानों–बागबानों को मिलेगी सटीक मौसम जानकारी – भारत केसरी टीवी

संसद में हिमाचल का मुद्दा: कुफरी, जोत और मुरारी देवी में स्थापित हुए डोप्पलर वेदर राडार, किसानों–बागबानों को मिलेगी सटीक मौसम जानकारी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

धर्मशाला फरबरी 9 ,2026
केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञानं मन्त्रालय राज्य मन्त्री   डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने   राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को  संसद में बताया की   हिमाचल प्रदेश के किसानों और बागबानों को बर्फ , बारिश आदि मौसम  के मिजाज  की स्टीक जानकारी प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश में  शिमला जिला के कुफरी ,चम्बा के जोत और मण्डी जिला के  मुरारी देवी में  “डोप्पलर
वेदर राडार ” ( डी डब्ल्यू आर )  स्थापित  किये गए हैं जोकिं ग्राउंड आधारित रिमोट सेंसिंग टेक्नोलॉजी के माध्यम से  बायुमण्डलीय  रफ़्तार  को माप कर,   बादलों के   परिक्रमण  के अध्य्यन से  राज्य में  वारिश , बर्फबारी , ओलाबृष्टि  की  स्थिति , तीव्रता और गति की रियल टाइम जानकारी किसानों और बागबानों  प्रदान करते हैं /
किसानो और बागवानों को मौसम आंधी , तूफान और चक्रवात आदि की जानकारी  प्रदान करने के लिए  मंत्रालय ने “मिशन मौसम”  लॉच किया है ताकि ख़राब मौसम की परिस्थितियों में इसके प्रभाव्  को कम किया जा सके /
उन्होंने   राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को  संसद में बताया   की इस समय   हिमाचल सहित        देश   के     बिभिन्न    राज्यों       में 47   “डोप्पलर   वेदर राडार ” ( डी डब्ल्यू आर )  स्थापित  किये गए हैं /
उन्होंने बताया की इस समय मौसम के मिजाज की जानकारी प्रदान करने के लिए मोबाइल के माध्यम से अलर्ट जारी किये जाते हैं / मौसम की भविष्य वाणी  और चेताबनी को राज्यों से भी साँझा किया जाता है ताकि बह इसकी जानकारी आम जन मानस को प्रदान कर सकें /
  भारत मौसम बिज्ञान बिभाग  एन डी एम ए और सी -डॉट  के सम्बन्य से मौसम की पूर्व जानकारी और चेताबनी समय समय पर प्रदान करता है / भारी  बारिश , बर्फबारी , बिजली गिरने , ओलाबृष्टि ,आंधी तूफान , और धूल भरी आंधी आदि की पूर्व जानकारी राज्यों के स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट  अथॉरिटी को प्रदान की जाती है ताकि बह सम्बन्धित राज्यों के जन मानस को सचेत कर सके /

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000