संसद में हंगामे की भेंट चढ़ा पीएम मोदी का संबोधन, लोकसभा चार बार स्थगित – भारत केसरी टीवी

संसद में हंगामे की भेंट चढ़ा पीएम मोदी का संबोधन, लोकसभा चार बार स्थगित

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

लोकसभा में पीएम मोदी का संबोधन टला, जानिए क्या है वजह

 

चार बार स्थगित करना पड़ा सदन, निशिकांत दुबे ने दिखाई विवादित किताबें

विपक्षी सदस्यों ने आसन पर फिर कागज के टुकड़े फेंके

राज्यसभा में खडग़े ने उठाया किताबें लहराए जाने का मुद्दा कांग्रेस का वॉकआउट

जेपी नड्डा बोले, दूसरे सदन की बात यहां नहीं कर सकते

संसद के बजट सत्र में बुधवार को भी दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों के लगातार हंगामे के चलते बुधवार को भी लोकसभा की कार्यवाही पूरी तरह बाधित रही। पूरे दिन में सदन चार बार स्थगित करना पड़ा। हालात इतने बिगड़े कि शाम पांच बजे होने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव वाला संबोधन भी नहीं हो सका। आखिरकार लोकसभा को गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। शाम पांच बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के सांसद पोस्टर लेकर आसन के पास पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के शोर में पीठासीन संध्या राय ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी। इससे पहले लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गांधी परिवार और कांग्रेस से जुड़ी कई किताबें और नोट्स सदन में लहराए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000