संसद में वंदे मातरम पर घमासान: PM बोले—कांग्रेस ने किया विश्वासघात, प्रियंका का पलटवार भी तेज – भारत केसरी टीवी

संसद में वंदे मातरम पर घमासान: PM बोले—कांग्रेस ने किया विश्वासघात, प्रियंका का पलटवार भी तेज

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

पीएम का आरोप, वंदे मातरम पर कांग्रेस ने किया विश्वासघात
कहा; तुष्टीकरण की राजनीति के दबाव में जिन्ना के सामने टेके घुटने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर वंदे मातरम के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि तुष्टीकरण की राजनीति के दबाव में कांग्रेस वंदे मातरम के बंटवारे के लिए झुकी और मुस्लिम लीग के सामने घुटने टेक दिए। श्री मोदी ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर लोकसभा में सोमवार को चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि वंदे मातरम के प्रति मुस्लिम लीग की विरोध की राजनीति तेज होती जा रही थी। मोहम्मद अली जिन्ना ने 15 अक्तूबर, 1937 को लखनऊ में वंदेमातरम के विरोध का नारा बुलंद किया, तब कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष जवाहर लाल नेहरू को अपना सिंहासन डोलता दिखा। जवाहर लाल नेहरू ने ऐसे समय मुस्लिम लीग को जवाब देने और कांग्रेस की वंदे मातरम में निष्ठा को प्रकट करने के बजाय वंदे मातरम की ही पड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि विरोध के पांच दिन बाद 20 अक्तूबर को जवाहर लाल नेहरू ने सुभाष चंद्र बोस को चि_ी लिखी और इसमें उन्होंने जिन्ना की भावना से अपनी सहमति जताई, जिसमें कहा गया कि यह गीत मुस्लमानों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है।#VandeMataramDebate #ParliamentDebate #PMModi #CongressVsBJP #PriyankaGandhi #PoliticalRow #BreakingNews #IndianPolitics #SansadSession #VandeMataram150

Advertisement

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000