केरल में सोना तस्करों पर कस सकता है मनी लांड्रिंग का शिकंजा, आतंकी गतिविधियों के फंडिंग की भी आशंका – भारत केसरी टीवी

केरल में सोना तस्करों पर कस सकता है मनी लांड्रिंग का शिकंजा, आतंकी गतिविधियों के फंडिंग की भी आशंका

केरल में सोना तस्करी के मामले में एनआइए की एफआइआर के साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी सक्रिय हो गया है। सोना तस्करी के पीछे बड़ी साजिश की आशंका को देखते हुए ईडी मनी लांड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर सकता है। पीएमएलए के तहत ईडी को सोना तस्करी से बनाई गई आरोपितों की सारी संपत्ति जब्त करने और बैंक खाते कब्जे में लेने का अधिकार है।

Advertisement

एफआइआर दर्ज होने के साथ ही एनआइए ने इस मामले में दो आरोपितों स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया था। इन दोनों को फिलहाल दो दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और सोमवार को उन्हें रिमांड पर भेजने के लिए सुनवाई होगी। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वे इस पूरे मामले पर शुरू से नजर रखे हुए हैं और कस्टम्स के साथ-साथ एनआइए के अधिकारियों के साथ भी संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से यूएई के डिप्लोमैटिक बैग में एक साथ 30 किलो सोना लाया जा रहा था, वह स्वप्ना सुरेश, संदीप नायर और सरीथ पीएस जैसे लोगों का काम नहीं हो सकता है। उनके अनुसार, यह एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का काम है, जिसमें ये लोग प्यादे हैं। उन्होंने कहा कि इस बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करना जांच एजेंसियों का मूल उद्देश्य होगा

Advertisement

कश्मीर में आतंकियों से जुड़े होने से नहीं किया जा सकता इन्कार

Advertisement

ईडी के वरिष्ठ अधिकारी ने एनआइए की एफआइआर में आतंकवाद से संबंधित धाराएं जोड़ने का हवाला देते हुए कहा कि हो सकता है कि हवाला और बैंकिंग चैनल पर कड़ी निगरानी के बाद सोना तस्करी के रास्ते आतंकी फंडिंग का नया रास्ता निकाला गया हो। उनके अनुसार केरल में कट्टरपंथियों के तार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) से जुड़ने के सबूत पहले ही सामने आ चुके हैं। इनके तार कश्मीर में आतंकियों से जुड़े होने की आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। वहीं श्रीलंका में हुए आतंकी हमले के तार भी केरल और तमिलनाडु के कट्टरपंथियों से जुड़े होने के सबूत मिल चुके हैं। ऐसे में पूरे मामले को सिर्फ सोना तस्करी के रूप में देखना उचित नहीं होगा, बल्कि उसके सभी आयामों की जांच करनी होगी और ईडी इसके लिए पूरी तरह से तैयार है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000