“हिमाचल में जमाबंदी के प्रारूप में होगा बदलाव, नया फॉर्मेट होगा सरल और उपयोगकर्ता-friendly” – भारत केसरी टीवी

“हिमाचल में जमाबंदी के प्रारूप में होगा बदलाव, नया फॉर्मेट होगा सरल और उपयोगकर्ता-friendly”

हिमाचल प्रदेश में जमाबंदी के प्रारूप में बदलाव होने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने इसके लिए नया ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसे अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा ने पेश किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सत्ता में आने के बाद भू-सुधारों को प्राथमिकता दी है और अब राजस्व विभाग ने जमाबंदी का नया सरल प्रारूप तैयार किया है। इसके तहत रिमार्क्स कॉलम में बदलाव किया गया है, जो पहले उर्दू में होता था और जमीन मालिकों के लिए अधिक उपयोगी नहीं था। अब इसे जमाबंदी के नीचे रखा गया है।

Advertisement

इसके अलावा, सरकार भूमि के राजस्व रिकॉर्ड की ई-केवाईसी करवा रही है और जल्द ही भूमि मालिकों को यूनिक लैंड पार्सल आइडेंटिफिकेशन नंबर मिलेगा। इस नंबर को खसरा नंबर के कॉलम में एक नया कॉलम जोड़कर दर्ज किया जाएगा।

Advertisement

जमाबंदी ज़मीन से जुड़े अधिकारों का आधिकारिक रिकॉर्ड होता है, जिसमें ज़मीन के मालिक, आकार, उपयोग और अन्य संबंधित जानकारी होती है। इसे हर पांच साल में अपडेट किया जाता है, और यह पटवारी द्वारा तैयार किया जाता है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000