शिमला रोहड़ू में छात्र की पिटाई मामला: तमाशबीन बने दो लोगों पर भी एफआईआर, शिक्षक पर पहले ही दर्ज है केस – भारत केसरी टीवी

शिमला रोहड़ू में छात्र की पिटाई मामला: तमाशबीन बने दो लोगों पर भी एफआईआर, शिक्षक पर पहले ही दर्ज है केस

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

सरकारी स्कूल में शिक्षक की हैवानियत का वीडियो वायरल, कुर्सी पर बैठे दिख रहे दो लोग
शिमला जिला के रोहड़ू के एक सरकारी स्कूल की शिक्षक के मासूम स्कूली छात्र के साथ अमानवीय अत्याचार का मामला सामने आते ही अब विभागीय कार्रवाई एवं पुलिस कार्रवाई के बाद कानूनी शिंकजा कस गया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना रोहड़ू में धारा 115(2), 3(5) बीएनएस और 75 किशोर न्याय अधिनियम को संतोष शर्मा, अध्यक्ष और सदस्य, बाल कल्याण समिति शिमला से ई-मेल पर प्राप्त जानकारी के आधार पर पंजीकृत किया गया है। उक्त वीडियो में एक महिला और एक पुरुष एक कमरे में कुर्सियों पर बैठे दिखाई दे रहे हैं।
वे भी अत्याचार के खिलाफ आवाज न उठाकर तमाशबीन बने है। रोहड़ू पुलिस थाना मे आरोपी महिला शिक्षक के खिलाफ जबकि एक ही मामला दर्ज हो गया था, जबकि पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए दो अन्य लोगों के खिलाफ भी इसी कृत्य में शामिल होने के जुर्म में शामिल किया है। बाल अपराध की यह घटना घटना दो जुलाई, 2025 को पुलिस क्षेत्राधिकार के अंतर्गत गावना स्कूल में घटित हुई बताई गई है। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि मामले की बाल कल्याण समिति की शिकायत पर तमाशबीन बने दो अन्य लोगों पर भी मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर ली है।#Shimla #Rohru #SchoolIncident #ChildAbuse #TeacherAssault #FIR #HimachalNews #PoliceAction #ChildWelfare #HPNews

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000