शिमला में परिचालक की पिटाई पर एचआरटीसी यूनियन उग्र, आरोपी की गिरफ्तारी न हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी – भारत केसरी टीवी

शिमला में परिचालक की पिटाई पर एचआरटीसी यूनियन उग्र, आरोपी की गिरफ्तारी न हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

सोशल मीडिया पर शिमला के तारादेवी क्षेत्र की एक बस का वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेशभर में गहरा रोष है। वीडियो में एचआरटीसी की बस (एचपी03-6162), जो शिमला से मंढोल रूट पर जा रही थी, ठियोग-छैला के बीच तकनीकी खराबी के कारण खड़ी हो गई। इसी दौरान बस में सफर कर रहे एक व्यक्ति ने ड्यूटी पर तैनात परिचालक सुरेश कुमार के साथ हाथापाई की। यह घटना न सिर्फ अत्यंत शर्मनाक है, बल्कि सरकारी कर्मचारी के साथ की गई यह मारपीट सीधा कानून का उल्लंघन है। एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन हिमाचल प्रदेश ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन, निगम प्रबंधन और राज्य सरकार से आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी व्यक्ति पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो पूरे हिमाचल प्रदेश में रोष प्रदर्शन और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिए जाएंगे। महासचिव दीपेंद्र कंवर ने साफ कहा कि एचआरटीसी कर्मियों पर हाथ उठाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।#HRTC
#HRTCUnion
#ShimlaIncident
#ConductorAssault
#JusticeForHRTCStaff
#HimachalPradesh
#PublicTransportSafety
#Taradevi
#HimachalNews
#ActionNow

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000