शिमला में चार आदतन चिट्टा तस्कर नजरबंद, पुलिस की बड़ी कार्रवाई – भारत केसरी टीवी

शिमला में चार आदतन चिट्टा तस्कर नजरबंद, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

नशा तस्करी पर शिकंजा कसते हुए शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चिट्टा तस्करी में लगातार लिप्त पाए गए चार आदतन आरोपियों को निवारक नजरबंदी में जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि ये सभी आरोपी पहले भी कई मामलों में पकड़े जा चुके थे, लेकिन चेतावनी और कार्रवाई के बावजूद अवैध धंधे से दूर नहीं हुए।

Advertisement

इसके बाद उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया गया। पुलिस के अनुसार पहला आरोपी मनोज उर्फ मन्ना निवासी कार्याली, शिमला है। उसके खिलाफ वर्ष 2018 से 2025 के बीच नौ अलग-अलग मामले दर्ज हैं। इन मामलों में पुलिस थाना कसौली और ढली में उससे अलग-अलग समय पर करीब 18.549 ग्राम, 33.23 ग्राम, 2 ग्राम, 6.42 ग्राम, 1.07 ग्राम, चार ग्राम, 2.010 ग्राम, 2.190 ग्राम और 4.180 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। लगातार गिरफ्तारी के बावजूद उसकी गतिविधियां जारी रहने पर पुलिस ने उस पर निवारक नजरबंदी की कार्रवाई की। दूसरा आरोपी अंकित ठाकुर निवासी नीरथ, रामपुर है।

उसके खिलाफ पुलिस थाना रामपुर में दो मामले दर्ज हैं, जिनमें क्रमश: 47.74 ग्राम और 30.88 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक वह मादक पदार्थों की सप्लाई और बिक्री में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है और उसके व्यवहार में अपराध की पुनरावृत्ति की प्रवृत्ति पाई गई। तीसरा आरोपी गोविंद सिंह निवासी बठारा, रामपुर है, जिसे तीन बार गिरफ्तार किया जा चुका है। वर्ष 2023 में कुमारसेन में उससे 6.30 ग्राम चिट्टा, वर्ष 2024 में रामपुर में 87.87 ग्राम और वर्ष 2025 में रामपुर में ही 6.13 ग्राम चिट्टा ब

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000