शिमला में केबल ब्रिज, फ्लाईओवर और नई टनल, सीएम के प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने की तैयारी – भारत केसरी टीवी

शिमला में केबल ब्रिज, फ्लाईओवर और नई टनल, सीएम के प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने की तैयारी

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

सीएम सुक्खू के 2200 करोड़ के स्ट्राइड प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने की तैयारी, एडीबी करेगा मदद

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ड्रीम प्रोजेक्ट स्ट्राइड को धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू हो गई है। करीब 2200 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को मूर्तरूप देने के लिए एशियन डिवेलपमेंट बैंक यानी एडीबी से सरकार आर्थिक मदद लेगी। प्रोजेक्ट के तहत प्रस्तावित कार्यों की पूरी योजना तैयार कर ली है। इनमें से एक की डीपीआर तैयार करने के लिए कंसल्टेंट की भी नियुक्ति कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीआरआईडीसीएल) द्वारा यह मेगाा प्रोजेक्ट तैयार किया गया है, जिसमें शहर में फ्लाई ओवर, डबल लेन वायाडक्ट, टनल और बड़े पुल का निर्माण शामिल है। जानकारी के अनुसार राजधानी शिमला में यातायात के दबाव को कम करने के लिए एचपीआरआईडीसीएल ने एक बड़ा प्रोजेक्ट तैयार किया है। सीएम सुक्खू के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत शिमला शहर में कई बड़े निर्माण प्रस्तावित किए गए है। इनमें से प्राथमिकता के आधार पर टॉलैंड से आईजीएमसी तक प्रस्तावित डबल लेन सुरंग निर्माण हेतु कंसलटेंट की नियुक्ति कर दी गई है और सर्वे भी शुरू हो चुका है।

प्रोजेक्ट के तहत चक्कर बाईपास से एमएलए क्रॉसिंग तक के हिस्से में एक फ्लाईओवर का निर्माण किया जाना है, जबकि शहर में रेलवे पार्किंग से पर्यटन निगम के होटल होलीडे होम तक एक आईकॉनिक केवल स्टेड ब्रिज का निर्माण भी प्रस्तावित किया गया है। सूत्रों का कहना है कि यह प्रस्तावित पुल भविष्य में शिमला की सुंदरता पर चार चांद लगाएगा। इसकी लंबाई 350 से 400 मीटर तक हो सकती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000