“विकास खण्ड सोलन में तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन” – भारत केसरी टीवी

“विकास खण्ड सोलन में तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन”

भारत केसरी टीवी

Advertisement

विकास खण्ड कार्यालय सोलन में जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण सोलन द्वारा पंचायत स्तर पर टास्क फोर्स का गठन सम्बन्धी तीन दिनों का तीसरा प्रशिक्षण कार्यक्रम श्रीमती सुनीला शर्मा, SEBPO विकास खण्ड सोलन की अगुवाई में जोकि दिनांक 07-04-2025 से शुरू हुआ था वह आज दिनांक 09-04-2025 को पूर्ण हुआ । इस ट्रेनिंग के समापन पर श्री विजय सिंह (DDMO) द्वारा इस ट्रेनिंग शिविर में पाँच पंचायतों से आये लगभग 81 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। श्री विजय सिंह (DDMO) द्वारा ट्रेनिंग में आये स्वयंसेवकों को जानकारी दी कि जो ट्रेनिंग आज वह इस शिवर से ले कर जा रहे है उस जानकारी को वह आमजन तक पहुंचाए व जो भी आपातकालीन नम्बर इस ट्रेनिंग में दिए गए है उन उन नम्बरों का भी प्रचार करें व पंचायत के विभिन्न स्थानों पर इन नम्बरों को चसपान करें। उन्होंने बताया कि इस ट्रेनिंग में पंचायतो से आये स्वयंसेवकों से इस प्रशिक्षण के बारे प्रतिक्रिया ली। उनके द्वारा यह बताया कि विकास खण्ड की समस्त पंचायतों से लगभग 15 आपदा स्वयंसेवकों को तैयार किया जाएगा जो आपदा के समय होने वाले नुकसान से बचाव करेंगे। इस शिविर में विशेष रूप से ग्राम पंचायत रनों के प्रधान श्री संजीव ठाकुर, ग्राम पंचायत नेरिकलां के प्रधान श्री सुच्चा सिंह व ग्राम पंचायत सपरून की प्रधान श्रीमती रेणु भी उपस्तिथि थे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000