*चंबा: डल्हौजी में चिट्टे के साथ पंजाब के 3 युवक गिरफ्तार* – भारत केसरी टीवी

*चंबा: डल्हौजी में चिट्टे के साथ पंजाब के 3 युवक गिरफ्तार*

चम्बा/डलहौजी मदन शर्मा 1 जुलाई

Advertisement

पुलिस ने डल्हौजी के सुभाष चौक पर एक निजी कार में सवार 3 युवकों से 12.24 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। *आरोपियों की पहचान जसपाल सिंह (24) पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी गांव व डाकघर मलावाला तहसील जीरा जिला फिरोजपुर, कमलजीत सिंह (23) पुत्र अनायत निवासी गांव व डाकघर मलावाला तहसील जीरा जिला फिरोजपुर और समीर (22) पुत्र अनायत गांव व डाकघर मलावाला तहसील जीरा जिला फिरोजपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।*

Advertisement

पुलिस को पंजाब से आ रहे युवकों के पास चिट्टा होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एएसआई देवेंद्र कुमार ने अपनी टीम के साथ डल्हौजी के सुभाष चौक पर नाका लगाया। सोमवार रात करीब 2 बजे पंजाब नंबर की कार डल्हौजी बस स्टैंड से सुभाष चौक की ओर आ रहा थी कि चौक पर पहुंचते ही सामने पुलिस को देखकर कार सवार घबरा गए। पुलिस ने कार चालक को रुकने का इशारा किया। पुलिस ने कार चालक से गाड़ी के कागजात मांगे और देर रात डल्हौजी आने का कारण पूछा तो कार चालक व कार में सवार अन्य दोनों युवक पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

Advertisement

पुलिस ने शक के आधार पर तीनों युवकों व वाहन की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 12.24 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी डल्हौजी हेमंत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी हालात में बख्शा नहीं जाएगा और आगामी समय में भी ऐसी धरपकड़ जारी रहेगी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000