कांगड़ा में ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी: व्हाट्सऐप ग्रुप के झांसे में आया शख्स, 29.90 लाख गंवाए – भारत केसरी टीवी

कांगड़ा में ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी: व्हाट्सऐप ग्रुप के झांसे में आया शख्स, 29.90 लाख गंवाए

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर शातिरों ने एक व्यक्ति से करीब 30 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना नॉर्थ जोन धर्मशाला में मामला दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे एक अज्ञात व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। इस ग्रुप में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए कम समय में भारी मुनाफा कमाने के दावे किए गए थे। शातिरों की बातों और मुनाफे के प्रलोभन में आकर पीड़ित ने निवेश करना शुरू कर दिया।
आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग किश्तों में कुल 29,90,000 रुपए निवेश कर दिए। जब पीड़ित ने अपना मुनाफा और मूल रकम वापस निकालने की कोशिश की तो उसे पैसे नहीं मिले। न ही आरोपियों की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब मिला। इसके बाद उसे अपने साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी का अहसास हुआ और उसने तुरंत साइबर पुलिस की शरण ली।
मामले की पुष्टि करते हुए साइबर थाना नॉर्थ रेंज धर्मशाला के एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बैंक ट्रांजैक्शन और मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।#KangraFraud #CyberCrime #OnlineTradingScam #HimachalNews #CyberPolice #Dharamshala #WhatsAppScam #TradingFraud

Advertisement

 

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000