हिमाचल के स्कूलों में मोबाइल बैन: 1 मार्च से लागू होंगे सख्त नियम, शिक्षा विभाग जारी करेगा SOP – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के स्कूलों में मोबाइल बैन: 1 मार्च से लागू होंगे सख्त नियम, शिक्षा विभाग जारी करेगा SOP

[ MADAN SHARMA]

 

 

 

*स्कूलों में मोबाइल पर रोक, पहली मार्च से करना होगा नियमों का पालन, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा SOP*

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली मार्च 2026 से मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग जल्द ही विस्तृत स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर एसओपी जारी करेगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य स्कूलों में शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाना और छात्रों की पढ़ाई पर फोकस बढ़ाना है।

राज्य सचिवालय में मीडिया से रू-ब-रू होते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि कक्षा के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षक स्कूल परिसर में मोबाइल फोन रख सकेंगे, लेकिन कक्षाओं के समय उनका उपयोग नहीं कर पाएंगे। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि पढ़ाई के समय कोई व्यवधान न हो और अनुशासन बना रहे।

चिंता जताई

अमरीका से हुई ट्रेड डील लेकर रोहित ठाकुर ने गहरी चिंता जाहिर की। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि इसका सीधा नुकसान हिमाचल प्रदेश के सेब बागबानों को हो सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के बागबानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लाखों लोगों की आजीविका सेब की खेती पर निर्भर है, ऐसे में यदि कम इंपोर्ट ड्यूटी पर विदेश से सेब आयात किया गया, तो इससे स्थानीय बागवानों को भारी नुकसान होगा।

उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि घरेलू सेब उत्पादकों के हितों को ध्यान में रखते हुए आयात नीति पर पुनर्विचार किया जाए, ताकि बागबानों की मेहनत और आय सुरक्षित रह सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000