शाहपुर के विकास को प्राथमिकता, सुधेड़ पंचायत में 2.5 लाख के हैंडपंप का विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया उद्घाटन – भारत केसरी टीवी

शाहपुर के विकास को प्राथमिकता, सुधेड़ पंचायत में 2.5 लाख के हैंडपंप का विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया उद्घाटन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : केवल सिंह पठानिया
 पठानिया ने ग्राम पंचायत सुधेड़ के शिवनगर में सुनीं जनसमस्याएं
सुधेड़ पंचायत के वार्ड 04 में विद्युत संचालित हैंडपंप का किया उद्घाटन, 300 लोगों को मिलेगा लाभ
धर्मशाला, 15 मार्च :
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रविवार को ग्राम पंचायत सुधेड़ के वार्ड नंबर 04 (डुगला) में लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये की लागत से स्थापित विद्युत संचालित हैंडपंप का विधिवत उद्घाटन कर इसे स्थानीय जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस हैंडपंप के शुरू होने से पंचायत के वार्ड नंबर 04 और 05 के करीब 300 लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा और उन्हें अब बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्थानीय लोगों को इस सुविधा के लिए बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, जल और शिक्षा जैसी आधारभूत सुविधाएं हर व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्य स्वीकृत और पूर्ण किए जा रहे हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनता की मांगों के प्रति संवेदनशील है और क्षेत्र के विकास को नई गति दी जा रही है।
इससे पहले विधायक ने इसी पंचायत के शिवनगर में आयोजित जनसमस्या निवारण कार्यक्रम में भाग लिया और स्थानीय लोगों से रू-ब-रू होकर उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने बिजली, पानी, सड़क, सिंचाई तथा अन्य विकास कार्यों से जुड़ी लगभग 130 समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।
विधायक ने मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया, जबकि अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
विधायक ने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविरों का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को उनके गांव के नजदीक ही सुनकर त्वरित समाधान करना है। इससे आम लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और प्रशासन व जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सुधेड़ की पूर्व प्रधान रेखा देवी, नमिता मेहरा, लाल चंद, जीत कुमार, के.सी. भारद्वाज, नरेश कटोच, वीर सिंह राणा, हंस राज, सादिक खान, विश्वनाथ शर्मा, वीर सिंह, राजेश कुमार, आयुष ठाकुर, कर्ण सिंह राणा, विनय शर्मा के अलावा जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता सुमित कटोच, एसडीओ पंकज चौधरी, विद्युत विभाग के एसडीओ आशीष कुमार तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी , कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000