* वीडियो काल कर बनाई न्यू*ड वीडियो और ऐंठ लिए 27 लाख* सेक्सटॉर्शन के जरिये मंडी जिले का एक व्यक्ति बना लाखों की ठगी का शिकार – भारत केसरी टीवी

* वीडियो काल कर बनाई न्यू*ड वीडियो और ऐंठ लिए 27 लाख* सेक्सटॉर्शन के जरिये मंडी जिले का एक व्यक्ति बना लाखों की ठगी का शिकार

साइबर पुलिस थाना मंडी में शिकायत मिलने पर दर्ज हुआ केस, जांच जारी

Advertisement

सोशल मीडिया के जरिये एक महिला के साथ दोस्ती करना मंडी के एक नामी व्यक्ति को भारी पड़ा है। महिला ने पीड़ित को अपनी बातों में ऐसा फसाया कि उसके साथ वीडियो काल पर अश्लिल् वीडियो बना डाली और बाद में महिला के साथियों ने आरोपी से 27.14 लाख की डगी कर डाली। ये मामला अब साइबर क्राइम थाना मंडी पहुंचा है और पीड़ित ने महिला की गैंग से छुटकारा दिलाने की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता ने लाखों रुपये परिजनों से उधार भी लिए हैं और बैंक से लोन लेकर भी महिला की गैंग को दिये हैं। जानकारी के अनुसार इस सारे कांड को व्हट्सएप पर वीडियो कॉल करके अंजाम दिया गया। महिला ने पहले दोस्ती की और बाद में धीरे-धीरे वीडियो कॉल पर ही अंतरंग पल दिखाने लगी। व्यक्ति भी झांसे में आता गया और वह भी महिला के इशारों पर नाचता रहा। बाद में पता चला कि शातिर महिला ने स्क्रिन रिकॉर्ड करके व्यक्ति की वीडियो बना ली है और फिर उसी वीडियो को व्यक्ति को भेजकर उसे धमकाने का सिलसिला शुरू हुआ। व्यक्ति अभी तक अपनी लाज बचाने के चक्कर में लाखों की राशि भी दे चुका है।

Advertisement

यही नहीं गैंग ने पीड़ित को महिला द्वारा आत्महत्या करने की झूठी कहानी भी सुनाई और पुलिस के नाम पर धमकाया। जिससे पीड़ित अपनी लाज बचाने और गिरफ्तारी के डर से अभी तक विभिन्न 27,14,500 रुपये 100 से अधिक ट्रांजेक्शनों के माध्यम से ठगों को दे चुका है। वहीं शिकायत मिलने पर साइबर पुलिस थाना में शातिरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4) व 319 (2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66 (डी) के तहत मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साइबर पुलिस थाना सेंट्रल रेंज के एएसपी मनमोहन सिंह ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000