सरकार के तीन साल पूरे: राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों पर शिमला में समीक्षा बैठक – भारत केसरी टीवी

सरकार के तीन साल पूरे: राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों पर शिमला में समीक्षा बैठक

[MADAN SHARMA]

Advertisement
हिमाचल प्रदेश सरकार के 11 दिसंबर 2025 को तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर मंडी में आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिला शिमला से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी शामिल होंगे।
इस सम्बन्ध में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने वीरवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में फैसला लिया गया कि एचआरटीसी की बसों के माध्यम से लाभार्थियों को आने जाने की व्यवस्था रहेगी। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करके उन्हें राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ले जाने की पूरी व्यवस्था की जाए। इसके लिए सभी विभाग अपने-अपने लाभार्थियों की सूची तैयार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिला के सभी एसडीएम शुक्रवार को अपने-अपने स्तर पर लाभार्थियों की व्यवस्था को लेकर विस्तृत बैठक करके प्रारूप तैयार करेंगे।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त दिव्यांशु सिंगल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।#HimachalGovt #Shimla #MandiEvent
#WelfareSchemes #DCShimla #HRTC #HimachalNews
#GovtProgram #ThreeYearsCompletion #StateLevelEvent

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000