Refined Oil Price : हिमाचल के डिपुओं में महंगा मिलेगा रिफाइंड तेल, जानिए कितने बढ़े दाम – भारत केसरी टीवी

Refined Oil Price : हिमाचल के डिपुओं में महंगा मिलेगा रिफाइंड तेल, जानिए कितने बढ़े दाम

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Refined Oil Price Hike : रिफाइंड तेल दस रुपए महंगा, उचित मूल्य की दुकानों में बढ़े दाम

 

 

इस बार हिमाचल प्रदेश के उचित मूल्यों की दुकानों (डिपुओं) में दस रुपए महंगा रिफाइंड तेल मिलेगा। अब तक डिपुओं में साढ़े 19 लाख परिवारों को 125 रुपए में मिलने वाला तेल अब 135 रुपए में मिलेगा। इससे पहले एक महीना यानी मार्च माह में उपभोक्ताओं को रिफांइड तेल नहीं मिल पाया था। इस बार बढ़े हुए दामों संग खाद्य आपूर्ति विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया गया है, जो कि अप्रैल माह के पहले सप्ताह से ही डिपुओं में मिलना शुरू हो जाएगा। हालांकि राज्य के साढ़े 19 लाख उपभोक्ताओं को एक बार फिर से महंगाई का बड़ा झटका लगने जा रहा है।

 

वहीं, इस माह से ही सरसों तेल के दामों में सात रुपए की कमी के साथ 161 की बजाय 153 में मिल रहा है, जबकि अब रिफाइंड में 10 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है। हिमाचल प्रदेश में कुल 19 लाख से अधिक राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह में सस्ते राशन की डिपो से रिफाइंड तेल खरीदने के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ झेलना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार अप्रैल माह से रिफाइंड तेल का प्रति लीटर एक लीटर पैकेट राशन डिपुओं में 135 रुपए प्रति लीटर की दर से मिलेगा।

 

राहत

 

इसमें अहम है कि इस बार अप्रैल माह से आटा भी 11 किलो की बजाय 12 किलोग्राम प्रदान किया जाएगा, जो कि इससे पहले 14 किलो था। वहीं एपीएल परिवारों को चावल पुरानी तर्ज पर ही छह किलो प्रति परिवार प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही एनएफएसए, बीपीएल, पीएचएच व अंतोदय परिवारों को 35 किलो का राशन नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा। इसमें 18 किलो 800 ग्राम यानी 19 किलो आटा एक रुपए 20 पैसे प्रति किलो यानी मुफ्त व 15 किलोग्राम चावल नि:शुल्क प्रदान किए जाते हैं।

 

खाद्य नियंत्रक के बोल

 

खाद्य आपूर्ति विभाग कांगड़ा के खाद्य नियंत्रक पुरूषोतम सिंह ने बताया कि उचित मूल्य के राशन के तहत रिफाइंड तेल की यह बढ़ी कीमतें राशन डिपुओं में अप्रैल माह से वसूली जाएंगी। उन्होंने बताया कि सप्लाई आर्डर जारी कर दिए गए हैं, आगामी माह से रिफाइंड तेल डिपुओं में मिल जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000