विमल नेगी मामला: पुलिस ने दो एसडीओ से की लंबी पूछताछ, मोबाइल फोन लिए कब्जे में – भारत केसरी टीवी

विमल नेगी मामला: पुलिस ने दो एसडीओ से की लंबी पूछताछ, मोबाइल फोन लिए कब्जे में

चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत के मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है। पुलिस ने मामले में दो एसडीओ स्तर के अधिकारियों से लंबी पूछताछ की है। इसके बाद दोनों अधिकारियों के मोबाइल फोन कब्जे में लिए गए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल की जांच में मामले को लेकर उनके हाथ कई महत्वपूर्ण साक्ष्य हाथ लग सकते हैं। दोनों ही अधिकारी पेखूबेला प्रोजेक्ट में भी काम कर चुके हैं और कुछ समय पहले ही उन्हें दूसरी जगहों पर स्थानांतरित किया गया है।

Advertisement

यह है मामला 
लापता होने के बाद विमल नेगी का शव बिलासपुर के शाहतलाई क्षेत्र में गोबिंदसागर झील से बरामद किया गया था। उनके परिजनों ने कॉरपोरेशन के उच्च अधिकारियों पर उन्हें प्रताड़ित करने और दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद न्यू शिमला पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया है।इससे पूर्व पुलिस प्रोजेक्ट के कई अधिकारियों से मामले के संबंध में पूछताछ कर चुकी है।

Advertisement

 

Advertisement

विगत सप्ताह भी पुलिस ने 13 अधिकारियों को पूछताछ के लिए तलब किया था। मामले में पुलिस हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल) के एमडी रहे हरिकेश मीणा और निलंबित निदेशक देशराज को भी पूछताछ के लिए तलब कर चुकी है। इसके अलावा एसआईटी की एक टीम बिलासपुर में भी मामले की जांच कर रही है। विमल नेगी की डायटम टेस्ट की रिपोर्ट भी सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी से मिल चुकी है, जिसमें डूबने से ही मौत की पुष्टि हुई है

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000