विभिन्न योजनाओं के तहत सड़क निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपए स्वीकृत – अनिरुद्ध सिंह – भारत केसरी टीवी

विभिन्न योजनाओं के तहत सड़क निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपए स्वीकृत – अनिरुद्ध सिंह

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement
कसुम्पटी विधानसभा के प्रवास के दौरान वीरवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में जन समस्याएं सुनी और इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया।
कसुम्पटी विधानसभा के प्रवास के दौरान वीरवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में जन समस्याएं सुनी और इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया।

Advertisement

पैंदली में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि क्षेत्र की सभी सड़कों को पक्का करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की 123 सड़के इस वित्तीय वर्ष में बजट के लिए डाली गई है। सड़कों के लिए जो भूमि दी गई है, उसकी गिफ्ट डीड की प्रक्रिया पूरी करवाने में आमजन सहयोग करें। साधु पुल से जुंगा मार्ग को 01 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से पक्का किया जाएगा। इस सड़क की कुल दूरी 7 किलोमीटर है। दिवाली के बाद सड़क के लिए कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मंत्री ने सैंगलनाला से चेबड़ा और सैंगलनाला से पैंदली सड़क के लिए सारी औपचारिकताएं शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, पैंदली से गेड़वग मार्ग की मरम्मत के लिए 1 लाख रुपए देने की घोषणा। उन्होंने महिला मंडल मेंहशु को भवन मरम्मत के लिए 2.50 लाख रुपए देने की घोषणा की।

Advertisement
भडेच में आयोजित जनसभा को संबोधित करते अनिरुद्ध सिंह ने भडेच में नए पंचायत घर निर्माण के लिए भूमि चयन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही 01 करोड़ 14 लाख रुपए पंचायत भवन के लिए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नया भवन दो मंजिला होगा जिसमें प्रधान, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, रसोईघर, दो शौचालय, बैठक कक्ष, परीक्षार्थी केंद्र, पुस्तकालय और एक सभागार की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में ढाई साल के कार्यकाल में एक समान विकास कार्य किए जा रहे है। अभी तक  210 सड़कों के निर्माण की प्रकिया चल रही है। इस वित्तीय वर्ष में करीब 100 करोड़ की सड़कों के निर्माण के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राशि स्वीकृत की जा चुकी है। उन्होंने भडेच पंचायत के तहत विभिन्न सड़कों के मरम्मत के लिए 6 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सड़के जब बनती है तो इसका लाभ सबको मिलता है इसलिए सड़क निर्माण के लिए सबको सहयोग करना चाहिए और लोगों को विवादों के समाधान के लिए बैठकर हल करना चाहिए।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की बेटी आयुषी ठाकुर को आईआरएस के तौर पर चयनित होकर प्रदेश का नाम देश भर में रोशन किया है।
ग्राम पंचायत जुन्गा के तहत पजेली गांव में 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले किम्मू-जुब्बड़ से बिनकुटी वाली सड़क का शिलान्यास मंत्री ने किया। यहां पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जुन्गा देवता मंदिर परिसर में बने हाल के अंदर सीलिंग और फ्लोरिंग लगाने के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। परिसर से सड़क तक रास्ता बनाने के लिए भी दो लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने जो भी मांगे उठाई है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
जुंगा में जनसभा संबोधित करते हुए पंचायती राज मंत्री ने कहा कि पंचायत में विभिन्न मद के माध्यम 25 लाख 28 हजार रुपए जारी किए जा चुके है। जुन्गा आईटीआई में नए ट्रेड शुरू करने के लिए पत्राचार किया जा रहा है। यहां पर अस्पताल में एंबुलेंस सुविधा के लिए प्रयास किया जा रहा है। जुन्गा में नए पंचायत घर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी फील्ड स्टाफ और पंचायत सदस्यों के साथ मिलकर भूमि का चयन करें। सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 01 करोड़ 14 लाख रुपये का बजट नए पंचायत भवन के लिए जारी किया जाएगा। विद्याधर के समीप पुलिया निर्माण के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की।  उन्होंने कहा कि पडरू लिंक रोड जुंगा से वाया कोहन गांव तक 20 लाख रुपए, ओल्ड कुसुम्पटी से जुंगा रोड 15 लाख रुपए, पुराना रोड से टिक्कर कुहांन रोड के लिए 22 लाख रुपए स्वीकृत हो चुके है। उन्होंने चौरी महिला मंडल भवन के लिए 1.50 लाख रुपए देने की घोषणा की।
ग्राम पंचायत पुजारली के क्वालग में जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस पंचायत में 47 लाख 50 हजार रुपए के विकास कार्य पिछले ढाई से स्वीकृत करवाए गए है। डमैची से एपीजे यूनिवर्सिटी मार्ग की पासिंग शीघ्र करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां पर दो मंजिला पंचायत घर भवन बन रहा है। पंचायत के सभी वार्डों में सोलर लाइट स्थापित की गई है। दो आंगनबाड़ी केंद्र पुजारली और मजार की मरम्मत के लिए एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पंचायत की विभिन्न मांगों पर सकारात्मक कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने हिम्मत महिला मंडल को 50 रुपए की वित्तीय सहायता देने की भी घोषणा की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का क्षेत्र के हर विकास कार्य में पूरा सहयोग रहता है जिसके लिए वह उनके आभारी हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री का कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करवा कर विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास उनसे करवाए जायेंगे।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी अंकित कोटिया, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम कृष्ण शांडिल, बीडीसी चेयरमैन मशोबरा चंद्र कांता शर्मा, प्रधान मदन मोहन ठाकुर, उप प्रधान विनय राणा, प्रधान किशोर ठाकुर, पार्षद नरेंद्र ठाकुर, पार्षद विशाखा मोदी, अंजना सेन मस्त राम, चंद्र सेन, देवेंद्र सेन, सन्नी ठाकुर, सीमा भाटिया, बलदेव ठाकुर, संजय शर्मा, मान सिंह, महेंद्र शर्मा, अशोक ठाकुर सही कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000