विधायक हंसराज ने गिरफ्तारी से बचने के लिए लगाई अग्रिम जमानत की अर्जी, आज होगी सुनवाई – भारत केसरी टीवी

विधायक हंसराज ने गिरफ्तारी से बचने के लिए लगाई अग्रिम जमानत की अर्जी, आज होगी सुनवाई

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

प्रदेश उच्च न्यायालय में विधायक हंसराज की याचिका पर आज होगी सुनवाई
चुराह के विधायक डा. हंसराज ने युवती के यौन शोषण के मामले में पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंबा की अदालत में हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं के माध्यम से अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दायर की है। विधायक की इस अग्रिम जमानत अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई होगी। सोमवार को पुलिस की ओर से जांच में सहयोग के लिए जारी नोटिस के बाद भी विधायक डा. हंसराज महिला पुलिस थाना नहीं पहुंच पाए। पुलिस की ओर से रविवार को चुराह के विधायक डा. हंसराज को यौन शोषण के मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को महिला पुलिस थाना चंबा तलब किया है। मगर विधायक ने महिला पुलिस थाना आने की बजाय वरिष्ठ अधिवक्ताओं के माध्यम से अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दायर कर दी। पुलिस सोमवार को भी पीडि़त युवती की मौजूदगी में जांच के दायरे को आगे बढ़ाते हुए साक्ष्य जुटाकर विधायक की गिरफ्तारी के लिए मजबूत आधार करने में जुटी हुई है। मामले में पोस्को एक्ट की धारा शामिल होने के बाद से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।
उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले चुराह की एक युवती ने चुराह के विधायक हंसराज पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के अरोप लगाए है युबती का अरोप था कि ज़ब बो नावालिक थी तो उस बक्त बेहला फुसला कर उसका यौन शोषण किया गया था

Advertisement

#HansRajMLA #HighCourt #BailPlea #SexualAssaultCase #Churah #POSCOAct #HimachalPradesh #CourtHearing #PoliceInvestigation #LegalProceedings

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000