विधानसभा शीत सत्र के लिए चप्पे-चप्पे पर निगरानी, 1100 पुलिस कर्मी आज धर्मशाला पहुँचेंगे – भारत केसरी टीवी

विधानसभा शीत सत्र के लिए चप्पे-चप्पे पर निगरानी, 1100 पुलिस कर्मी आज धर्मशाला पहुँचेंगे

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए कांगड़ा जिला प्रशासन ने तैयारियां युद्ध स्तर पर चलाई हुई हैं। सत्र के दौरान 1100 पुलिस अधिकारी व जवान तैनात होंगे। धर्मशाला के तपोवन में 26 नवंबर से पांच दिसंबर तक आयोजित होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए उचित प्रबंध व कानून व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके लिए सोमवार को राज्य भर व बटालियनों से पुलिस अधिकारी व जवान धर्मशाला में पहुंच जाएंगे। इसके साथ ही सोमवार शाम को ड्यूटियों को लेकर पुलिस मैदान में ब्रीफिंग भी की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इलाके की चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए कड़ी निगरानी भी शुरू कर दी है। धर्मशाला के तपोवन में बुधवार 26 नवंबर से पांच दिसंबर तक चलने वाले विधानसभा सत्र को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालने के लिए 1100 के करीब अधिकारी व पुलिस जवान मंगलवार से तैनात हो जाएंगे
पुलिस मैदान धर्मशाला में एसपी कांगड़ा अशोक रतन की ओर से ब्रीफिंग करने के बाद पुलिस जवानों की तैनाती हो जाएगी। धर्मशाला से तपोवन व जन प्रतिनिधियों के रहने वाले स्थानों सहित कुल 10 सेक्टरों में धर्मशाला को विभाजित किया गया है, जिनमें पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एएसपी बीर बहादुर सिंह ने आम जनता से अपील की हैinterSession2025
#Dharamshala
#HimachalAssembly
#SecurityAlert
#1100PolicePersonnel
#LawAndOrder
#KangraPolice
#HimachalNews
#TapoVanSession
#HPPo

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000