विधानसभा के बाहर BJP विधायकों का हंगामा: दूसरे दिन भी विधायक निधि को लेकर जोरदार प्रदर्शन – भारत केसरी टीवी

विधानसभा के बाहर BJP विधायकों का हंगामा: दूसरे दिन भी विधायक निधि को लेकर जोरदार प्रदर्शन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

विधानसभा सत्र के दूसरे दिन भाजपा विधायकों ने सत्र शुरू होने से पहले सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सदन के बाहर धरना प्रदर्शन किया। भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन कर सरकार से विधायक निधि जारी करने की मांग की। सभी विधायक नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में हाथ में बैनर और तत्ख्तियां लेकर नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय से निकले और विधानसभा के गेट तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस दौरान कहा कि मुख्यमंत्री बजट में घोषणा करते हैं कि विधायक निधि बढ़ा देंगे। हकीकत यह है कि महीनों से विधायक निधि का पैसा जारी नहीं किया जा रहा है, जिस वजह से विधानसभा क्षेत्र में विकास के काम रुके पड़े हैं
आपदा की वजह से हर जगह नुकसान हुआ है और सरकार आपदा राहत के लिए कुछ कर नहीं रही है। ऐसे में विधायक निधि ही आपदा राहत के लिए एक तत्कालीन सहायता थी, जो अब बंद हो गई है। विधायक निधि के तहत भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने संबंधित विभाग को चि_ियां भी लिखीं, लेकिन बजट अभी तक नहीं पहुंचा है। इस वजह से उहापोह की स्थिति बन रही है और लोग परेशान हो रहे हैं। इसलिए सरकार जल्दी से जल्दी विधायक निधि जारी करे और तानाशाही बंद करे। जयराम ठाकुर ने कहा कि ट्रेजरी से भुगतान बंद है।#HPAssembly
#BJPDharna
#MLANidhiIssue
#OppositionProtest
#JaiRamThakur
#HimachalPolitics
#VidhansabhaSession
#BJPVS सरकार
#DevelopmentFunds
#PoliticalNews

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000