दो दिन के लिए शिमला आएंगे जेपी नड्डा, 12-13 जून को दौरा, मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर करेंगे लोगों से संवाद – भारत केसरी टीवी

दो दिन के लिए शिमला आएंगे जेपी नड्डा, 12-13 जून को दौरा, मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर करेंगे लोगों से संवाद

[मदन शर्मा]

Advertisement

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता जगत प्रकाश नड्डा दो दिन के शिमला प्रवास पर आ रहे हैं। उनका यह दौरा 12 और 13 जून को होगा। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 12 साल पूरे होने पर समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद करेंगे। 13 जून को होटल होलीडे होम में मीडिया के साथ संवाद होगा। नड्डा के दौरे के कार्यक्रम अभी फाइनल हो रहे हैं। दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कहा कि 10 जून का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज होने जा रहा है।

Advertisement

इस दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त करेंगे। यह उपलब्धि केवल प्रधानमंत्री की सफलता नहीं, बल्कि देश की जनता द्वारा उनके नेतृत्व, नीतियों और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण पर व्यक्त किए गए अटूट विश्वास का प्रतीक है। इस ऐतिहासिक अवसर को भाजपा पूरे प्रदेश में उत्सव के रूप में मनाएगी।

पूजा-हवन और प्रार्थना सभाएं करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों, मंडलों एवं शक्ति केंद्रों में 200 से अधिक स्थानों पर विशेष पूजा-अर्चना, हवन, प्रार्थना सभाएं, आरती एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में शुभचिंतक भाग लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्रसेवा के उनके संकल्प की निरंतर सफलता के लिए प्रार्थना करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000