विद्युत उपभोक्ता 20 दिसम्बर तक ई-केवाईसी करवाना करें सुनिश्चित – भारत केसरी टीवी

विद्युत उपभोक्ता 20 दिसम्बर तक ई-केवाईसी करवाना करें सुनिश्चित

सोलन दिनांक 06.12.2024

Advertisement

विद्युत उपमण्डल सोलन-1 के अधीन घरेलू व होटल विद्युत उपभोक्ता अपने विद्युत मीटर खाता संख्या (कन्सूमर आई.डी.) को उनके आधार कार्ड से जोड़ने (ई-केवाईसी) की प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल सोलन-1 के सहायक अभियंता ने दी।
उन्होंने कहा कि विद्युत उपभोक्ता 20 दिसम्बर, 2024 तक ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित कर लें ताकि जनवरी माह से बिजली के बिलों में सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाएं मिल सकंे।
उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी करवाने के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली का कोई नया व पुराना बिल तथा आधार कार्ड से जुड़ा हुआ मोबाइल नम्बर आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता ई-केवाईसी कार्यालय में आ कर भी करवा सकता है।
सहायक अभियंता ने विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि शीघ्र ही अपना बिजली का बिल जमा करवाना सुनिश्चित करें अन्यथा उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।
.0.

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000