विद्यार्थियों से दुर्व्यवहार पर अब प्रिंसिपल होंगे जवाबदेह, शिक्षा विभाग ने अपनाया सख्त रुख – भारत केसरी टीवी

विद्यार्थियों से दुर्व्यवहार पर अब प्रिंसिपल होंगे जवाबदेह, शिक्षा विभाग ने अपनाया सख्त रुख

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

जिला सोलन में विद्यार्थियों को मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया तो अब प्रधानाचार्यों की जवाबदेही भी तय होगी। सोलन के गाईघाट में बच्चे की पिटाई का मामला आने के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।
सोलन जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों को मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया तो अब प्रधानाचार्यों की जवाबदेही भी तय होगी। ऐसा मामला सामने आने पर प्रधानाचार्य को भी तुरंत संज्ञान लेना होगा। यही नहीं, प्रधानाचार्य को बिना किसी विलंब के सख्त कार्रवाई करनी होगी। इसी के साथ संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई करने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।
सोलन के गाईघाट में बच्चे की पिटाई का मामला आने के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक सोलन ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों को आदेश जारी कर दिए हैं। अगर आदेशों की अवहेलना होती है तो अध्यापक के साथ अब प्रधानाचार्य से भी पूछताछ की जाएगी। बता दें कि स्कूलों में बच्चों को पीटने और मानसिक प्रताड़ित करने पर मनाही है। इसके बावजूद कई स्कूलों में नियमों की अवहेलना हो रही है। इससे शिक्षा विभाग की छवि पर दाग भी लग रहा है।#StudentSafetyHimachal

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000