विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख की ठगी करने वाला आरोपी पानीपत से गिरफ्तार, जोगिंद्रनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – भारत केसरी टीवी

विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख की ठगी करने वाला आरोपी पानीपत से गिरफ्तार, जोगिंद्रनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

वर्ष 2024 में जोगिंद्रनगर से संबंधित तीन लोगों को विदेश भेजने के एवज में 12 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में जोगिंद्रनगर पुलिस ने जिला हमीरपुर की बड़सर तहसील के बणी निवासी अजय संगल पुत्र गज्जन सिंह संगल को पानीपत( हरियाणा) से गिरफ्तार किया है। 23 फरवरी, 2024 को पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में दर्ज मामले में आरोप है कि आरोपी ने कथित तौर पर जोगिंद्रनगर के तीन निवासियों मनोज कुमार, सूरज कुमार और धर्मेंद्र से विदेश भेजने के बहाने 12 लाख लिए थे। पुलिस द्वारा धारा 420, 120-बी, और 34 आईपीसी के तहत गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान, पुलिस को हरियाणा पुलिस (पानीपत) के एएसआई सुनील से सूचना मिली कि यही आरोपी पानीपत, हरियाणा में भी इसी तरह के एक धोखाधड़ी के मामले में शामिल है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, एसआई अजय राणा के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस दल ने एएसआई मुकेश धरवाल और कांस्टेबल अनिल ठाकुर की सहायता से आरोपी का पता लगाया और उसे पानीपत से गिरफ्तार कर लिया
आरोपी को हिरासत में ले लिया है और शनिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर सकीनी कपूर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जोगिंद्रनगर पुलिस लोगों को फर्जी एजेंटों या बड़ी रकम के बदले विदेश में नौकरी देने वाले व्यक्तियों से सतर्क रहने की सलाह देती है।

#Jogindernagar #FraudCase #HPPolice #CrimeNews #ForeignJobScam #Hamirpur #PanipatArrest

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000