विदेशी पार्सल और फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगी, साइबर ठगों से सावधान रहने की सीआईडी ने दी चेतावनी – भारत केसरी टीवी

विदेशी पार्सल और फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगी, साइबर ठगों से सावधान रहने की सीआईडी ने दी चेतावनी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

साइबर ठग लोगों को अब विदेश से भेजे गए पार्सल के नाम पर लोगों को ठग रहे हैं। स्टेट सीआईडी के साइबर क्राइम विभाग द्वारा आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी की गई है कि आजकल साइबर अपराधी छात्रों एवं हर उम्र के लोगों को नए-नए लुभावने तरीको से अपने जाल में फंसा रहे हैं। साइबर ठग कोशिश कर रहे हैं, ताकि छात्र और महिला एवं पुरुष को विभिन्न तरीकों से जाल साजी द्वारा ठग कर उनसे भारी मात्रा में पैसो की ठगी की जा सके।
साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर 1930 पर हिमाचल की जनता से विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड से संबधित रोजाना 200 से 250 फोन काल्स आ रही हैं, जिस पर लोगों के शिकायतों का निवारण साइबर क्राइम के तीन थाना शिमला, मंडी व कांगड़ा द्वारा किया जा रहा है। आम जनमानस के ध्यानार्थ यह बताया जा रहा है कि साइबर अपराधियों द्वारा लोगों को उनके मोबाइल पर क्यूआर कोड या लिंक बनाकर भेजा जा रहा है, जिसे स्केन करने पर या लिंक पर कलिक करने पर ठगी का शिकार हो रहे हैं।
इसके अलावा साइबर ठग ऐसी ऐप बना रहे हैं, जो लोन देने व पैसों को इन्वेस्टमेंट करने के लिए लुभावने आफर दे रहे हैं और लोग इसके झांसे में आकर ठगी का शिकार हो रहे हैं। शातिर मामले को रफा-दफा करने के लिए पैसे की मांग करते हैं।

Advertisement

#CyberCrime #HimachalCID #OnlineFraud #CyberAwareness #FraudAlert #DigitalSafety #HimachalNews #OnlineScam #CyberSecurity

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000