फैंसी नंबर की बोली के लिए आज आखिरी दिन, HP 82B 0001 सीरीज की ई-नीलामी – भारत केसरी टीवी

फैंसी नंबर की बोली के लिए आज आखिरी दिन, HP 82B 0001 सीरीज की ई-नीलामी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Himachal News : फैंसी नंबर की बोली के लिए आज आखिरी दिन, HP 82B 0001 सीरीज होगी नीलाम

Advertisement

बोली से पहले परिवहन विभाग के पास जमा करवाने होंगे डेढ़ लाख रुपए

Advertisement

ई-ऑक्शन में असफल रहने पर पांच दिन में राशि वापस

हिमाचल प्रदेश में अपने निजी वाहनों में वीवीआईपी नंबर प्लेट यानी फैंसी नंबर लगाने के चाहवान वाहन मालिक राज्य परिवहन विभाग से यह नंबर प्राप्त कर सकते हैं। एचपी 82 बी 0001 सीरीज के यह नंबर परिवहन विभाग द्वारा नीलाम किए जा रहे हैं। मंडी जिला के बल्ह आरटीओ में यह नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई है। फैंसी नंबर ई-ऑक्शन द्वारा प्रदान किए जाएंगे। वीवीआईपी फैंसी नंबर के लिए पांच लाख रुपए से बोली शुरू होगी। इसके लिए फैंसी नंबर के चाहवान लोगों को 2000 रुपए आरंभिक पंजीकरण के लिए राशि जमा करनी होगी, जो कि नॉन रिफंडेबल होगी। प्रतिभागी जो इस बोली में भाग लेगा उसे इस बोली की न्यूनतम 30 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी।

यानी प्रतिभागी को डेढ़ लाख रुपए पहले परिवहन विभाग को भरने होंगे तभी वह इस ऑक्शन में भाग ले सकेंगे। इस दौरान जो भी फैंसी नंबर के लिए सबसे अधिक राशि देगा उसे फैंसी नंबर प्रदान किया जाएगा। वहीं जो प्रतिभागी ई-ऑक्शन में असफल रहेंगे उन्हें पांच दिन के भीतर यह राशि वापस लौटा दी जाएगी। फैंसी नंबर के लिए बोली की शुरुआत पांच लाख रुपए की 20 प्रतिशत बढ़ोतरी यानी एक लाख रुपए सहित शुरू होगी। यानी यह ऑक्शन प्रक्रिया छह लाख रुपए से शुरू होगी। इसके पश्चात बोली का न्यूनतम मूल्य पांच लाख रुपए की दस प्रतिशत राशि यानी 50 हजार रुपए होगी यह राशि बढ़ सकती है। ई-ऑक्शन का परिणाम शनिवार शाम पांच बजे निकाला जाएगा। नीलामी प्रक्रिया परिवहन विभाग की वेबसाइट के माध्यम से ई-ऑक्शन द्वारा यह नंबर हासिल किया जा सकता है।

बकाया राशि 11 मार्च तक देना अनिवार्य

सफल बोलीदाता को बकाया राशि तीन दिन के भीतर यानी 11 मार्च, 2026 तक जमा करवानी होगी। उसके उपरांत की नंबर आबंटित होगा। इस दौरान यदि सफल आवेदक जिसके नाम फैंसी नंबर अलॉट होगा पंजीकरण नंबर लेने में असफल रहता है, तो उसके द्वारा जमा की गई डेढ़ लाख रुपए की राशि सरकारी कोष में जमा हो जाएगी। दूसरे नंबर पर रहने वाले व्यक्ति को भी यह फैंसी नंबर नहीं दिया जाएगा।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000