चलती बस पर गिरा मलबा, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, दो यात्री घायल – भारत केसरी टीवी

चलती बस पर गिरा मलबा, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, दो यात्री घायल

हिमाचल प्रदेश के चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। शनिवार सुबह करीब 11:45 बजे मंगली-चंबा रूट पर जा रही एक निजी बस बड़ोह नामक स्थान पर पहुंची, तभी अचानक पहाड़ी से मलबा गिर गया। मलबे की चपेट में आने से बस अनियंत्रित हो गई और उसका अगला हिस्सा सड़क से बाहर निकल गया।

Advertisement

हालांकि, चालक ने तत्काल आपातकालीन ब्रेक लगाकर बस को खाई में गिरने से बचा लिया। इस अप्रत्याशित घटना से बस में सवार करीब 15 यात्रियों में हड़कंप मच गया और चीख-पुकार सुनाई देने लगी। परिचालक ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, हालांकि दो यात्री घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000