अब हिम बस प्लस कार्ड से होगा रियायती सफर, जानिए कब बंद होंगे ग्रीन, स्मार्ट और सम्मान कार्ड – भारत केसरी टीवी

अब हिम बस प्लस कार्ड से होगा रियायती सफर, जानिए कब बंद होंगे ग्रीन, स्मार्ट और सम्मान कार्ड

[MADAN SHARMA]

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी की बसों में सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए जल्द ही रियायती यात्रा की पूरी व्यवस्था बदलने जा रही है। वर्षों से चल रहे ग्रीन कार्ड, स्मार्ट कार्ड और सम्मान कार्ड अब इतिहास बनने वाले हैं। इनकी जगह परिवहन निगम हिम बस प्लस कार्ड लागू करने जा रहा है, जो एक ही कार्ड में किराया रियायत, डिजिटल भुगतान, कैशबैक और मल्टी-स्टेट यात्रा जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। परिवहन निगम ने इस नई व्यवस्था का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) मंजूर होते ही पुराने तीनों कार्डों का नया पंजीकरण बंद कर दिया जाएगा।

Advertisement

हालांकि जिन यात्रियों के पास पहले से ग्रीन, स्मार्ट या सम्मान कार्ड हैं, वे उनकी एक वर्ष की वैधता पूरी होने तक पहले की तरह रियायती यात्रा करते रहेंगे। इसके बाद केवल हिम बस प्लस कार्ड ही मान्य होगा। नई व्यवस्था के तहत 365 रुपए वार्षिक सदस्यता शुल्क देकर यात्री पूरे वर्ष एचआरटीसी की बसों में किराए पर पांच से 15 प्रतिशत तक की छूट प्राप्त कर सकेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि यह सुविधा केवल हिमाचल तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि निगम की बाहरी राज्यों में संचालित बसों पर भी लागू होगी। एचआरटीसी की बसों में प्रतिदिन पांच लाख से अधिक और हर महीने करीब 1.50 करोड़ यात्री सफर करते हैं।

ऑनलाइन पोर्टल तैयार

एचआरटीसी ने हिम बस प्लस कार्ड के लिए ऑनलाइन पोर्टल भी तैयार कर लिया है। एसओपी जारी होते ही यात्री घर बैठे मोबाइल या कम्प्यूटर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। छोटे बच्चों, जिनसे बसों में किराया नहीं लिया जाता, उनके लिए अलग कार्ड की जरूरत नहीं होगी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000