लोकसभा में बिल गिरा, मोदी सरकार की संख्या पर उठे सवाल—अनुराग शर्मा – भारत केसरी टीवी

लोकसभा में बिल गिरा, मोदी सरकार की संख्या पर उठे सवाल—अनुराग शर्मा

[मदन शर्मा ]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement
मोदी सरकार के लिए खतरे की घण्टी —–राज्य सभा सांसद श्री अनुराग शर्मा
राज्य सभा सांसद श्री अनुराग शर्मा ने कहा की महिला आरक्षण बिल का लोक सभा में  गिर जाना मोदी सरकार के लिए खतरे की घण्टी है / उन्होंने कहा की इस बिल के खिलाफ 230 वोट पड़े जबकि भाजपा की लोक सभा में संख्या मात्र 240 है और इससे साफ झलकता है की भाजपा और विपक्ष में   लोक सभा में संख्या बल का फर्क मात्र 10 सांसदों का है और इसे कभी भी बदला जा सकता है /
उन्होंने कहा की महिला आरक्षण बिल तो संसद में बर्ष 2023 में पहले ही पास हो गया है जिसे बर्ष 2029 में लागू किया जाना है और अगर मोदी सरकार इसे वर्ष 2027 में लागु करना चाहती थी तो 2023 का बिल ही प्रस्तुत करना चाहिए था जिसे कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष  पहले ही सर्वसम्मति से समर्थन दे चूका है /
उन्होंने कहा की कांग्रेस के शीर्ष नेता श्री राहुल गाँधी ने सरकार को 2023 का मूल बिल प्रस्तुत करने के लिया कहा था लेकिन सरकार महिला आरक्षण की आड़ में अपना एजेंडा थोपना चाहती थी जिसे देश ने नकार दिया /
उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं को संसद और विधान सभाओं में आरक्षण प्रदान करने की पुरजोर हिमायती रही है और पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण स्वर्गीय राजीव गाँधी ने प्रदान किया था जबकि भाजपा ने महिला आरक्षण के नाम पर मात्र राजनीती ही की है /
उन्होंने भाजपा से पूछा की इस बिल को पास करवाने के लिए उनके पास जब बहुमत था ही नहीं तो उन्होंने इस बिल को संसद में पेश क्यों किया / उन्होंने कहा की इससे सरकार का करोड़ों रूपये खर्चा किया जिसका कोई नतीजा नहीं निकला और अब भाजपा इस पर अपनी राजनैतिक रोटियों सेकना चाह रही है जिसमे बह कतई कामयाब नहीं होगी 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000