Shimla: शादी समारोह से लौट रहे युवाओं की कार क्रैश बैरियर से टकराई, 5 चोटिल – भारत केसरी टीवी

Shimla: शादी समारोह से लौट रहे युवाओं की कार क्रैश बैरियर से टकराई, 5 चोटिल

शिमला, (संतोष) : शादी समारोह से कार में लौट रहे 5 युवक उस समय हादसे का शिकार हो गए, जब कार चालक की तेज रफ्तार व लापरवाही के कारण गाड़ी क्रैश बैरियर से टकरा गई।  उक्त हादसा ओडी मोड़ के पास पेश आया है। इस घटना में कार सवार पांचों युवक चोटिल हो गए।

Advertisement

कुमारसैन पुलिस थाना में दर्ज रिपोर्ट में टेकचंद पुत्र पदम नाम निवासी गांव कन्हार तहसील कुमारसैन ने बताया कि जब वह प्रदीप कुमार, जय गोपाल, सोहन लाल व जीवा नंद के साथ गाड़ी (एचपी 25सी-5757) में कन्हार से कुमारसैन की तरफ आ रहे थे तो ओडी मोड़ के पास गाड़ी चालक सोहन लाल श्याम पुत्र पुत्र स्वर्गीय धनी राम निवासी गांव कन्हार ने गाड़ी को क्रैश बैरियर में मार दिया और उससे इनको चोटें आई हैं।

Advertisement

उधर, पुलिस ने टेकचंद की शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 281, 125(ए) के तहत वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000