लावारिस कुत्तों ने तीन स्कूली बच्चों पर किया हमला, दो हुए लहूलुहान – भारत केसरी टीवी

लावारिस कुत्तों ने तीन स्कूली बच्चों पर किया हमला, दो हुए लहूलुहान

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में लावारिस कुत्तों ने तीन स्कूली बच्चों पर हमला किया। हमले में दो छात्र लहूलुहान हुए हैं। सुबह करीब 7:00 से 8:00 बजे के बीच की घटना है। जानकारी के अनुसार बच्चे स्कूल आ रहे थे। ढली टनल के पास लावारिस कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। टांगों पर गहरे घाव पड़े हैं। तीनों बच्चों को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल लाया गया है।

Advertisement

एमसी के खिलाफ धरने पर बैठे कर्मचंद भाटिया
ढली में लावारिस कुत्तों ने केंद्रीय विद्यालय के बच्चे को काटा है। इसके बाद बच्चे के पिता एवं समाज सेवी कर्मचंद भाटिया महापौर दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए। कहा कि आठ कुत्तों के हमले में बेटे की टांग पर गहरे जख्मपड़े गए हैं और आईजीएमसी में भर्ती है। उन्होंने कहा कि शहर में लंबे समय से लावारिस कुत्तों सहित बंदरों का आतंक है, लेकिन एमसी, प्रशासन व सरकार समाधान नहीं निकाल रही।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000