रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत: केएनएच की गायनी ओपीडी वहीं, सर्जरी अब आईजीएमसी में होगी – भारत केसरी टीवी

रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत: केएनएच की गायनी ओपीडी वहीं, सर्जरी अब आईजीएमसी में होगी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

गायनी की ओपीडी KNH, सर्जरी IGMC में, रोबोटिक सर्जरी के चलते शिफ्ट होगी अस्पताल की IPD

राज्य के एकमात्र मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू यानी केएनएच की वर्किंग में कुछ बदलाव होने जा रहे हैं। हिमाचल सरकार आईजीएमसी में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाणा की तर्ज पर रोबोटिक सर्जरी शुरू कर रही है। अब गायनी के ऑपरेशन भी इसी रोबोटिक सर्जरी के तहत होंगे। इसलिए कमला नेहरू अस्पताल में गायनी की सिर्फ ओपीडी लगेगी, जबकि सर्जरी आईजीएमसी में होगी। यानी आईपीडी को आईजीएमसी में शिफ्ट किया जा रहा है। नई व्यवस्था में गायनी विभाग के कुछ ऑपरेशन अब आईजीएमसी में रोबोटिक तकनीक से किए जाएंगे। वहीं, सामान्य प्रसव और अन्य ऑपरेशन केएनएच में ही जारी रहेंगे। गौरतलब है कि सामान्य प्रसव और अन्य ऑपरेशन अब भी अपने केएनएच में ही होंगे, रोबोटिक सर्जरी के मामले आईजीएमसी में भेजेे जाएंगे। केएनएच में गायनी और एंटीनेटल यानी मातृ एवं नवजात देखभाल दोनों की ओपीडी पहले की तरह ही मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगी। केवल रोबोटिक सर्जरी वाले केस आईजीएमसी भेजे जाएंगे
इसके लिए आईजीएमसी में आईपीडी बेड अलग से अलॉट किए जाएंगे। विशेषज्ञ चिकित्सक तय करेंगे कि कौन से मरीज रोबोटिक सर्जरी के लिए जाएंगे, जिसमें मरीज और तीमारदारों की सहमति अनिवार्य होगी। आईजीएमसी में ऑपरेशन करवाने वाली महिला मरीजों के लिए 50 बिस्तरों की व्यवस्था की जा रही है।#IGMCShimla #KNHHospital #RoboticSurgery #HimachalHealth #GynecologyUpdate #HealthcareInnovation #HPGovt #MedicalReform #PatientCare #HimachalNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000