“रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न” – भारत केसरी टीवी

“रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न”

नई दिल्ली (भारत केसरी टीवी)

Advertisement

भाजपा की रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई। इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मंच पर उपस्थित रहे। रेखा गुप्ता के साथ छह अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल हैं।

Advertisement

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शपथ ली, जिसके बाद क्रमशः प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह और अंत में रविंदर इंद्राज सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर विशेष तैयारियां की गई थीं और तीन अलग-अलग मंच बनाए गए थे। मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराज्यपाल, नए मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सदस्य मौजूद थे, जबकि दूसरे मंच पर धर्मगुरु और विशिष्ट अतिथि विराजमान थे। तीसरे मंच पर संगीत कार्यक्रम से जुड़े कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।

Advertisement

बुधवार शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री चुना गया था। मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की जनता के लिए जो विजन प्रस्तुत किया है, उसे साकार करना मेरी प्राथमिकता होगी। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि देश की हर मां और बेटी का सम्मान है।”

Advertisement

रेखा गुप्ता ने हाल ही में दिल्ली की शालीमार बाग सीट से विधानसभा चुनाव जीता था, जहां उन्होंने आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को 29,595 वोटों के अंतर से हराया था। 8 फरवरी को घोषित चुनाव परिणामों में भाजपा ने 26 साल बाद ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 70 में से 48 सीटों पर कब्जा किया, जबकि आम आदमी पार्टी 22 सीटों तक सिमट गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000